ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: गौवर्धन पूजन में सम्मिलित हुए मंत्री श्री धर्मेन्द् सिंह लोधी जी   

admin

Sat, Nov 2, 2024

गौवर्धन पूजन में सम्मिलित हुए मंत्री श्री धर्मेन्द् सिंह लोधी जी 

  जबेरा विधायक श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्यप्रदेश शासन जबेरा विधान सभा के नगर परिषद तेंदूखेड़ा के आचार्य विद्यासागर दयोदय गौशाला में गौवर्धन पूजन करने के लिए पहुंचे जहां विधि विधान से पूजन किया एवं अन्नकूट कार्यक्रम के तहत गौ माता को पुष्प माला एवं मौसमी फल खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।  मंत्री श्री लोधी ने कहा कि हम सभी गौ माता का पालन पोषण करें ताकि सुख समृद्धि और श्री कृष्ण भगवान का आशीर्वाद बना रहे। भगवान श्री कृष्ण ने बचपन से ही गौ माता चराने का काम किया और सेवा की गौ माता से प्राप्त दूध बहुत शक्तिशाली होता है और भगवान श्री कृष्ण ने दूध का सेवन कर पापी कंस,पूतना कागासुर का बंध कर कालिया नाग को बाल्यकाल के समय ही अपने बस में किया था।   प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी की सरकार में आज संपूर्ण प्रदेश में गोवर्धन पूजन का आयोजन किया जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गौ माता के पालन पोषण के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महामंडलेश्वर श्री अखिलेश्वरानंद जी महाराज, जगद्गुरु सुखानंद जी महाराज, सहित तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रविकरण साहू जी, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल जी, सांसद प्रतिनिधि मूरत सिंह लोधी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव, एवं अन्य जनप्रतिनिधि जन व क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही।।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें