ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: **उप निरीक्षक शिवपाल सिंह को पुलिस स्टाफ सहित अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई**

admin

Thu, Jul 11, 2024
**उप निरीक्षक शिवपाल सिंह को पुलिस स्टाफ सहित अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई** **बकस्वाहा**: पुलिस थाना बकस्वाहा में उप निरीक्षक शिवपाल सिंह का स्थानांतरण सागर पुलिस थाना होने पर एक विशेष विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस स्टाफ ने थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर तिलक, शाल, और श्रीफल से सम्मानित करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। विदाई कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक शिवपाल सिंह ने अपने स्थानांतरण को प्रशासनिक प्रक्रिया बताते हुए पुलिस थाना में अपने कार्यकाल के दौरान विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस स्टाफ, स्थानीय नागरिकों, और प्रेस से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से उनका कार्यकाल सुखद और सफल रहा। इस विशेष मौके पर तहसीलदार भरत पांडे, थाना प्रभारी कृपाल मार्को, रेंजर लव प्रताप सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजगोपाल सोनी, और समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित थे। सभी ने उप निरीक्षक शिवपाल सिंह के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को प्रकट किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने भी उप निरीक्षक शिवपाल सिंह के कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई के इस आयोजन में सभी ने एक साथ मिलकर शिवपाल सिंह के प्रति अपने आभार और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें