: काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज का आज पथरिया आगमन
admin
Sat, Jul 13, 2024
- काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज का आज पथरिया आगमन
- आत्मानंद गिरी होंगे महामंडलेश्वर आज होगा भव्य पट्टाभिषेक
- , जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज सहित हो रहा अनेक संतों का आगमन फ़ोटो दमोह जिले के पथरिया तहसील अंतर्गत ग्राम लखरोनी में आत्मानंद गिरी महाराज महामंडलेश्वर पट्टा अभिषेक महोत्सव का आयोजन आज 14 जुलाई रविवार को काशी सुमेर पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दमोह जिले के पथरिया तहसील अंतर्गत ग्राम लखरोनी में आत्मानंद गिरि महाराज के महामंडलेश्वर पत्ता अभिषेक महोत्सव का आयोजन आज 14 जुलाई रविवार को आयोजित किया जा रहा है इस आयोजन में जहां अनेक संत महात्माओं का आगमन हो रहा है वहीं विशेष रूप से इस आयोजन में काशी सुमेर पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज,श्री महंत श्रीहरि गिरी जी महाराज महामंत्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद,
जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डेश्वर श्रीं स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महराज, श्रीं महंत श्री प्रेमगिरी जी महराज अध्यक्ष श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा,श्री महंत श्रीसुन्दरपुरी जी महराज वीर दत्तात्रेय अखाड़ा उज्जैन, श्रीमहंत श्रीभारती जी महराज मंत्री जूना अखाड़ा जूना अखाड़े के उपाचार्य महामण्लेश्वर कपिल पुरी जी महराज हरियाणा ग्राम लखरौनी स्थित श्री चौमुखनाथ परमधाम आश्रम में पधार रहे हैं।
इस दौरान आत्मानंद गिरि को महामंडलेश्वर की पदवी से नवाजा जाएगा एवं वही इस आयोजन में शिष्य मंडल सहित पट्टाभिषेक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है। पट्टाभिषेक कार्यक्रम के साथ साथ उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध रामलीला मण्डल सर्वेश द्विवेदी का भी मंचन भी किया जायेगा।
आज सुबह शंकराचार्य पहुंचेंगे लखरोनी आश्रम
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन