ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार पहुंचे दमोह

admin

Fri, Jul 19, 2024
वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार पहुंचे दमोह वन संरक्षण एवं कूपों के उपचार विषय पर कार्यशाला को किया संबोधित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत किया वृक्षारोपण दमोह : 19 जुलाई 2024 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 'एक पेड़ मां के नाम" अभियान पूरे देश भर में संचालित हो रहा है। दमोह में मध्य प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने जहां एक और वृक्ष लगाएं, वहीं दूसरी ओर वन संरक्षण एवं कूपों के उपचार से संबंधित कार्यशाला को संबोधित भी किया। दमोह जिले के भैसा घाट में आयोजित कार्यशाला में दमोह जिले के वन मंडल क्षेत्र की सभी अधिकारी और कर्मचारियों की इस अवसर पर उपस्थिति रही। आयोजन के संबंध में वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उईके ने जानकारी दी और मंत्री श्री अहिरवार का स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर दमोह रेंज के अंतर्गत आने वाले विसनाखेड़ी ग्राम में वन क्षेत्र में पीपल और बरगद के पौधे का रोपण किया। दमोह रेंजर विक्रम सिंह चौधरी ने राज्य मंत्री श्री अहिरवार का स्वागत किया। ज्ञात हो कि विसना खेड़ी ग्राम वन क्षेत्र में 67 हजार पौधों को रोपित किया गया था, जो आज वृक्ष बनते जा रहे हैं जिसको देखकर वन राज्य मंत्री श्री अहिरवार प्रसन्न हुए और दमोह वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उईके एवं सहयोगी स्टाफ की सराहना की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें