: राष्ट्रीय मछुआ दिवस पर मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग जिला दमोह कार्यालय में पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधारोपण
admin
Wed, Jul 10, 2024
राष्ट्रीय मछुआ दिवस पर मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग जिला दमोह कार्यालय में पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधारोपण
नीली क्रांति से मिलेगी आर्थिक मजबूती- मोंटी रायकवार
दमोह। मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग जिला दमोह के जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय मछुआ दिवस पर दमोह जिले के मछुआरों के लिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया जिसमें 51 पौधे रौपकर प्राकृति को सहेजने का संकल्प दिलाया।
प्रभारी सहायक संचालक मत्स्य उद्योग जिला दमोह सुरेन्द्र कुमार कुर्मी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा तेजी के साथ विकास का काम किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने विकास के संकल्प को पूरा करते हुए काम कर रहे हैं। हाल ही में प्रदेश ने एक नई सफलता हासिल की है। दरअसल, प्रदेश ने मत्स्योत्पादन के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। बता दें कि पूरे विश्व में 10 जुलाई को राष्ट्रीय मछुआ दिवस मनाया जाता है। मछुआरा साथी सीधे कार्यालय में संपर्क करें किसी बिचौलियों के झांसें में ना आये।
राष्ट्रीय मछुआ दिवस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सहायक मत्स्य निरीक्षक ऋषि ओम तिवारी ने मछुआरों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश और दमोह जिले में मछली पालन को प्रोमोट कर बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। पिछले साल प्रदेश भर में 3 लाख 42 हजार मीट्रिक टन मत्स्योत्पादन का लक्ष्य हासिल किया गया। मछुआरों की सहकारी समितियों से अलगे साल तक प्रदेश में 3 लाख 90 हजार मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन के टारगेट को पूरा किया जाएगा। वहीं विभाग ने प्रदेश में मत्स्य उत्पादन को बढ़ाने के लिए साल 2024-25 का रोडमेप तैयार किया है।
नीली क्रांति से मिलेगी आर्थिक मजबूती- मोंटी रायकवार
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा माझी समाज के प्रदेश अध्यक्ष और माझी समाज जिला दमोह के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोंटी रायकवार ने कहा कि प्रदेश को इस नीली क्रांति से आर्थिक मजबूती मिलेगी, सरकार द्वारा इसे बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे है। अपने इसी अभियान के तहत सरकार प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित कर रही है। राज्य सरकार मछली पालन के साथ-साथ उसके प्र-संस्करण, विपणन और भंडारण क्षमता बढ़ाने पर खास ध्यान दे रही है। दमोह जिले में मत्स्य अधिकारी कम स्टाप होने के बाद भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। शासन की योजना का लाभ वह मछुआरों के लिए कार्यालय के अलावा गांव जाकर देख रहे हैं जो सराहनीय कदम है।
सहायक मत्स्य अधिकारी ऋषि कांत पाठक ने कहा है कि हम सभी को शासन की योजना का लाभ लेने के लिए आगे आना होगा। मछुआ समितियों में महिलाओं कि भी भागीदारी सुनिश्चित हो 33% का आरक्षण महिलाओं के लिए प्रत्येक समिति में मिलना चाहिए है साथ ही सभी मछुआरा समिति के सदस्यों से अपील है कि वह अपने तालाब के आसपास सघन वृक्षारोपण करें।
कार्यक्रम का सफल संचालन माझी समाज के जिला उपाध्यक्ष घंसू रायकवार और आभार माझी समाज के जिला महामंत्री रामसेवक रायकवार के द्वारा व्यक्त किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से प्रभारी सहायक संचालक मत्स्य उद्योग जिला दमोह सुरेन्द्र कुमार कुर्मी, मत्स्य निरीक्षक ऋषि ओम तिवारी, मत्स्य निरीक्षक ऋषिकांत पाठक, माझी समाज जिला दमोह के ग्रामीण अध्यक्ष एवं युवा माझी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोंटी रायकवार, जिला उपाध्यक्ष घंसू रायकवार, जिला महामंत्री रामसेवक रायकवार, महेश प्रसाद रायकवार, गरीबदास रायकवार, हीरालाल रायकवार,पूरन सिंह, वीकेश जैन,राजाराम कुर्मी, मुन्ना रायकवार,रूपलाल रायकवार, राजेश रायकवार, टीकाराम रायकवार, सरस्वती रायकवार, सविता अहिरवार, दिनेश रायकवार,विपिन रायकवार, श्याम लाल रायकवार, लाल सींग हरिराम सहित जिले भर कि प्रमुख मछुआ सहकारी समितियों के सदस्यों के सदस्यों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा माझी समाज के प्रदेश अध्यक्ष और माझी समाज जिला दमोह के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोंटी रायकवार ने कहा कि प्रदेश को इस नीली क्रांति से आर्थिक मजबूती मिलेगी, सरकार द्वारा इसे बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे है। अपने इसी अभियान के तहत सरकार प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित कर रही है। राज्य सरकार मछली पालन के साथ-साथ उसके प्र-संस्करण, विपणन और भंडारण क्षमता बढ़ाने पर खास ध्यान दे रही है। दमोह जिले में मत्स्य अधिकारी कम स्टाप होने के बाद भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। शासन की योजना का लाभ वह मछुआरों के लिए कार्यालय के अलावा गांव जाकर देख रहे हैं जो सराहनीय कदम है।
सहायक मत्स्य अधिकारी ऋषि कांत पाठक ने कहा है कि हम सभी को शासन की योजना का लाभ लेने के लिए आगे आना होगा। मछुआ समितियों में महिलाओं कि भी भागीदारी सुनिश्चित हो 33% का आरक्षण महिलाओं के लिए प्रत्येक समिति में मिलना चाहिए है साथ ही सभी मछुआरा समिति के सदस्यों से अपील है कि वह अपने तालाब के आसपास सघन वृक्षारोपण करें।
कार्यक्रम का सफल संचालन माझी समाज के जिला उपाध्यक्ष घंसू रायकवार और आभार माझी समाज के जिला महामंत्री रामसेवक रायकवार के द्वारा व्यक्त किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से प्रभारी सहायक संचालक मत्स्य उद्योग जिला दमोह सुरेन्द्र कुमार कुर्मी, मत्स्य निरीक्षक ऋषि ओम तिवारी, मत्स्य निरीक्षक ऋषिकांत पाठक, माझी समाज जिला दमोह के ग्रामीण अध्यक्ष एवं युवा माझी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोंटी रायकवार, जिला उपाध्यक्ष घंसू रायकवार, जिला महामंत्री रामसेवक रायकवार, महेश प्रसाद रायकवार, गरीबदास रायकवार, हीरालाल रायकवार,पूरन सिंह, वीकेश जैन,राजाराम कुर्मी, मुन्ना रायकवार,रूपलाल रायकवार, राजेश रायकवार, टीकाराम रायकवार, सरस्वती रायकवार, सविता अहिरवार, दिनेश रायकवार,विपिन रायकवार, श्याम लाल रायकवार, लाल सींग हरिराम सहित जिले भर कि प्रमुख मछुआ सहकारी समितियों के सदस्यों के सदस्यों की मौजूदगी रही।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन