ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बड़ी कार्रवा : बक्सवाहा में आधी रात छापामार शैली में ऑपरेशन, चालक-परिचालक पुलिस के शिकंजे में

Jankranti Express

Tue, Aug 19, 2025

भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बड़ी कार्रवाई

बक्सवाहा में आधी रात छापामार शैली में ऑपरेशन, चालक-परिचालक पुलिस के शिकंजे में

विनोद कुमार जैन

बक्सवाहा।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की संयुक्त टीम ने बक्सवाहा में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्रक क्रमांक MP 20 GB 0432 से 24 नग भैंसों को ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था, जिन्हें कथित तौर पर बध के लिए भेजा जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार, संगठन को करीब रात 2 बजे गुप्त सूचना मिली। टीम तत्काल सक्रिय हुई और ट्रक का पीछा करते हुए लंबी मशक्कत के बाद उसे रोकने में सफल रही। ट्रक के दरवाजे खुलते ही अंदर भरी भैंसों का दृश्य देखकर लोग दंग रह गए।

संगठन के कार्यकर्ताओं ने भैंसों को सुरक्षित बाहर निकालकर पास की गौशाला में शिफ्ट कराया। वहीं, ट्रक चालक और क्लीनर को मौके पर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

थाना प्रभारी सुनीता बिंदुआ ने बताया कि “कल चौबीस नग भैंसों के साथ एक ट्रक को जब्त किया गया है। क्लीनर और चालक को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।”

विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष ने कहा कि “हम लगातार देख रहे हैं कि बक्सवाहा क्षेत्र में पशु तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। हमारी टीम हमेशा सजग है और इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन कड़ी कार्रवाई नहीं करता है तो हमें जनआंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा।”

बजरंग दल के नगर अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि “गौवंश और भैंसों की तस्करी करने वालों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। हमारा संगठन हर वक्त समाज की आस्था की रक्षा के लिए तत्पर है। पुलिस और प्रशासन को चाहिए कि ऐसे मामलों में कठोरतम दंड सुनिश्चित करे, वरना हालात गंभीर हो सकते हैं।”

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बक्सवाहा क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियाँ लगातार बढ़ रही हैं, जिससे जनमानस में गहरा आक्रोश है। नगरवासियों ने जिला प्रशासन और पुलिस से अपील की है कि पशु तस्करी की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

Tags :

दमोह

मध्यप्रदेश

छतरपुर

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें