ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: "बकस्वाहा को स्वच्छ और आदर्श नगर बनाने की हमारी साझा जिम्मेदारी" - नेहा शर्मा

admin

Mon, Jan 27, 2025
"बकस्वाहा को स्वच्छ और आदर्श नगर बनाने की हमारी साझा जिम्मेदारी" - नेहा शर्मा विनोद कुमार जैन, बकस्वाहा बकस्वाहा नगर परिषद परिसर में 27 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का समापन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस विशेष मौके पर मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के तहत हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक पल से जुड़ सकें और लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम के दौरान, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत सफाई मित्रों को प्रमाण पत्र और टी-शर्ट वितरित कर उनका सम्मान किया गया। नगर परिषद ने सफाई मित्रों के प्रति आभार जताया और उनके योगदान को सराहा। सफाई मित्रों के कठिन परिश्रम को देखते हुए नगर परिषद ने उन्हें अपने संगठन का अभिन्न हिस्सा माना और उनके कार्यों को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बृजगोपाल सोनी (अध्यक्ष प्रतिनिधि), भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. बृजमोहन थैलीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपेन्द्र राजा परमार, नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेहा शर्मा, सहायक ग्रेड 2 झुन्नीलाल दुबे, उपयंत्री शोभित कुमार मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक मुहम्मद खुदा बक्श, सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद्र कुमार माली, सहायक ग्रेड 3 जानकी प्रसाद प्रजापति, शाखा प्रभारी दिनेश तिवारी, स्वच्छता एमआईस ऑपरेटर गोविन्द्र बंजारा, और कंप्यूटर ऑपरेटर हामिद खांन के साथ-साथ दीपक विश्वकर्मा भी उपस्थित थे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेहा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, "आज का यह कार्यक्रम हम सभी के लिए गर्व का पल है। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत लाभ पाने वाले सभी हितग्राहियों के लिए यह एक नई शुरुआत है। साथ ही, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में हमारे सफाई मित्रों के योगदान को सम्मानित करना, उनके कठिन परिश्रम और समर्पण को मान्यता देने का एक तरीका है। हम सभी मिलकर बकस्वाहा को और भी स्वच्छ और आदर्श नगर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम नगर को साफ-सुथरा बनाए रखें, ताकि हमारे नगरवासी एक स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जी सकें।" कार्यक्रम का सफल संचालन उपयंत्री शोभित मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे शामिल नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वृजगोपाल सोनी ने कहा की बकस्वाहा नगर को स्वच्छ और आदर्श नगर बनाना  हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सफाई मित्रों के योगदान को स्वीकारते हुए, नगर परिषद ने यह सुनिश्चित किया कि सभी नगरवासियों को एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिले।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें