ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत नगर परिषद बकस्वाहा द्वारा चित्रकला और रंगोली कार्यक्रम का आयोजन

admin

Sat, Nov 9, 2024
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत नगर परिषद बकस्वाहा द्वारा चित्रकला और रंगोली कार्यक्रम का आयोजन   कन्या हाईस्कूल सेकेन्डरी स्कूल मे किया  विनोद कुमार जैन  बकस्वाहा, स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नगर परिषद बकस्वाहा ने नगर में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 09 नवंबर 2024 शनिवार को शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह आयोजन मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशन में हुआ, जिसमें नगर परिषद की अध्यक्ष किरण सोनी, उपाध्यक्ष नीमा देवी सिंह, और समस्त पार्षदों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर एवं शिक्षक अरविन्द तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता से संबंधित सुंदर चित्र और रंगोलियाँ बनाई, जिनसे स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को आगामी 13 नवंबर 2024 को मेला उत्सव के भजन संध्या कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नगर परिषद का समस्त स्टाफ भी शामिल हुआ और सभी ने सफल आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेहा शर्मा ने बच्चों और उपस्थित जनों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का महत्व समझाया और सभी को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें