5 किमी रिंग रोड निर्माण के लिए NHAI अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक : अलग-अलग दिशाओं से आने वाले राहगीरों को शहर के अंदर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी
Jankranti Express
Sun, Oct 26, 2025
अलग-अलग दिशाओं से आने वाले राहगीरों को शहर के अंदर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी-सांसद राहुल सिंह लोधी
==
सम्मना से हटा नाका तक लगभग 5 किमी रिंग रोड निर्माण के लिए NHAI अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
==
इस रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक दबाव कम होगा और यातायात सुगम बनेगा
==
सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने आज नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ समन्ना से हटा नाका रिंग रोड परियोजना को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में सांसद श्री लोधी ने बताया कि वर्तमान में दमोह रिंग रोड का मार्ग हटा नाका से होते हुए मारुताल, जबलपुर बायपास, समना तक हैं। उन्होंने कहा समन्ना से हटा नाके तक रिंग रोड़ नही हैं, इसको लेकर एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। लगभग 5.5 किलोमीटर का पैच लंबित है, समन्ना से लेकर हटा नाका और हटा नाके से बक्सवाहा रोड़ तक पूरा सर्कल जुड़ जाता है तो एक पूरा आउटर रिंग रोड़ बन कर तैयार हो जाएगा।
सांसद दमोह श्री लोधी ने बताया अलग-अलग दिशाओं से चाहे वो पन्ना, सागर, जबलपुर से आ रहे राहगीरों को शहर में एंट्री करने की जरूरत नहीं होगी, वो बाहर के बाहर बायपास के माध्यम से अलग-अलग दिशाओं में जा सकते हैं तो उसको लेकर भी समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि इस विषय पर मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव तथा पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह से चर्चा कर इसको जल्द से जल्द लाइनअप करने और कार्य प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, एनएचएआई प्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
#Damoh
Tags :
Damoh
विज्ञापन
विज्ञापन