ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: राष्ट्रभक्त और समाजसेवी विचारों वाले व्यक्तियों को भाजपा से जोड़ना है 

admin

Wed, Aug 28, 2024
राष्ट्रभक्त और समाजसेवी विचारों वाले व्यक्तियों को भाजपा से जोड़ना है    भाजपा बांदकपुर मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान की कार्यशाला संपन्न   दमोह - भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान की सभी शक्ति केंद्रों की कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार टिकरी बुजुर्ग शक्ति केंद्र की कार्यशाला में मुख्य अतिथि रहे । कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह लोधी ने की। मंडल प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आज मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान संबधि कार्यशाला आयोजित हो रही है। और आगामी 31 अगस्त को बूथ केंद्रों पर भी कार्यशाला का आयोजन होगा। एक सितंबर से 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय भावना से प्रेरित, जन हित के लिए समर्पित, कर्तव्य के लिए निष्ठावान, भाजपा के सिद्धांत और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित और लाभान्वित, ऐसे सभी राष्ट्रभक्त और समाजसेवी विचारों वाले व्यक्तियों को भाजपा से जोड़ना है  मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने बूथ केंद्रों पर अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाना है। यह हमारा ध्येय भी है और लक्ष्य भी। कार्यशाला में शक्ति केंद्र संयोजक हेमराज सिंह, सरपंच नारायण सिंह, सरपंच बाबूलाल यादव, राजेन्द्र सिंह, संतोष काछी, दुर्योधन यादव, टेक सिंह सहित शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सम्मिलित हुए।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें