: मुनिश्री प्रयोग सागर एवं सुब्रत सागर जी का पिच्छी परिवर्तन समारोह 4 जनवरी को
admin
Thu, Jan 2, 2025
मुनिश्री प्रयोग सागर एवं सुब्रत सागर जी का पिच्छी परिवर्तन समारोह 4 जनवरी को
दमोह। नगर केसरी पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी में वर्षा योग सानन्द संपन्न होने के बाद मुनि श्री प्रयोग सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज का पिच्छी परिवर्तन समारोह चार जनवरी शनिवार को दोपहर एक बजे से जैन धर्मशाला में आयोजित किया गया है। परमपूज्य समाधिष्ट आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज एवं अभिनव आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती द्वय शिष्य मुनि श्री प्रयोग सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 सुव्रत सागर जी महाराज के दमोह चातुर्मास उपरान्त पिच्छीका परिवर्तन महोत्सव को लेकर जैन धर्मशाला में व्यापक तैयारियां की गई है। नन्हे मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नवीन निराला एवं महामंत्री राजकुमार जैन रानू ने सकल जैन समाज से 4 जनवरी 2025 दिन शनिवार को होने जा रहे पिच्छी परिवर्तन समारोह में दोपहर 1ः00 बजे श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला नन्हे मंदिर, दमोह पहुंच कर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन