ब्रेकिंग

मध्य प्रदेश सरकार की मनसा अनुसार जनपद प

दमोह। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: गरीब परिवार जिनके कच्चे मकान है उनको सबसे पहले दिए जाए प्रधानमंत्री आवास मंत्री लोधी

admin

Wed, Jan 8, 2025
  गरीब परिवार जिनके कच्चे मकान है उनको सबसे पहले दिए जाए प्रधानमंत्री आवास मंत्री लोधी जबेरा विधानसभा के जनपद तेंदूखेड़ा में आयोजित जनपद स्तरीय मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान मेगा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा शिविर लगाकर जन समस्याओं के निराकरण किए गए। शिविर में सम्मिलित होने पहुंचे स्थानीय विधायक मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेद्र सिंह लोधी ने मंच से जिला सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास पोर्टल में सबसे पहले जिन गरीब परिवारों के कच्चे मकान बने उन सभी का सर्वे कर सबसे पहले आवास दिया जाए। उपस्थित जनों को संबोधित किया और कहा कि हमारी सरकार लाडली बहनों को प्रतिमाह 1250 रुपये देने का कार्य कर रही है,जब चुनाव के पहले विकास यात्रा में मैंने कहा था कि हमारी सरकार बहनों को ₹1000 प्रति माह देने का काम करेगी तो किसी को विश्वास नहीं हुआ था हमारी सरकार जो कहती है सो करती है।यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में एवं प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव जी नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार युवाओं, किसानों,महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए संकल्पित है। इस दौरान लाभांवित हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये जिसमें पी.एम स्वनिधि योजना में 9 हितग्राहियों को 1,80,000 लाख, पुष्प क्षैत्र विस्तार में 4 हितग्राही, लाडली लक्ष्मी योजना 6 हितग्राही, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 3 हितग्राही,गोद भराई कार्यक्रम 7 हितग्राही, स्वच्छ भारत मिशन 6 हितग्राही 72,000 हजार, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 50 हितग्राही 70,93,500 लाख, जनकल्याण संबल योजना 8 हितग्राही 16,000,00 लाख, पेंशन योजना 34 हितग्राही 20,400 हजार, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 12 हितग्राही 19,50,000 लाख,नलकूप 1 लागत 40,000,हजार,बायोगैस प्लांट 4 हितग्राही 88,000हजार,गौमेत्री 1 हितग्राही एआई किट,पशुधन 1 हितग्राही 80,000 हजार, पशुपालन 2 हितग्राही 1,80,000 लाख,पट्टा वितरण 23 हितग्राही सहित कुल 1,13,43,900 करोड़ के हित लाभ वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला सीईओ अर्पित वर्मा, तेंदूखेड़ा एसडीएम श्री सौरभ गंधर्व, तहसीलदार विवेक व्यास, सांसद प्रतिनिधि मूरत सिंह, जनपद अध्यक्ष तुलाराम यादव, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन,सहित संबधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी व अन्य जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में सम्मिलित होकर स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों एवं सेवाओं के विषय में विस्तृत चर्चा कर मरीज को उत्तम व्यवस्था एवं समय पर इलाज देने के लिए निर्देशित किया। तेंदूखेड़ा जनपद के ग्राम बम्होरी पांजी में निर्माणधीन सीएम राईज मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को दिशा निर्देशित हुए कहा कि उच्च गुणवत्ता के साथ बिल्डिंग का निर्माण किया। किसी प्रकार से लापरवाही करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें