: *12 जिलों में रेड अलर्ट, 23 जिले ऑरेज अलर्ट पर*
admin
Sat, Aug 3, 2024
*12 जिलों में रेड अलर्ट, 23 जिले ऑरेज अलर्ट पर* *भोपाल,सीहोर हरदा में आज भी स्कूलों में अवकाश* *भोपाल*. मध्प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 23 जिलों में भी तेज बारिश का अनुमान जताया है. इधर बारिश की चेतावनी को देखते हुए भोपाल,सीहोर हरदा जिले में आज स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ, लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से एमपी में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है. शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से कोलार, तवा, बरगी सहित 9 बड़े डैम के गेट खोले गए. इधर मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 12 जिलों को रेड अलर्ट पर रखा है, *इन जिलों में रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनुपपूर, श्योपुर, और शिवपुरी शामिल हैं*. 23 जिले ऑरेंज अलर्ट पर मौसम विभाग ने प्रदेश के 23 जिलों में को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है. इन जिलों में भी तेज बारिश होगी. इन जिलों में शाजापुर, भोपाल, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, खंडवा, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, रतलाम, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, मैहर और सीधी जिले शामिल हैं. 9 डैमों के खोले गेट शुक्रवार को हुई तेज बारिश की वजह से प्रदेश के 9 बड़े डैमों के गेट खोले गए. इन डैमों में भदभदा डैम के 5 गेट, कलियासोत डैम के 13, कोलार डैम के 4, नर्मदापुरम तवा डैम के 9 गेट, अशोकनगर राजघाट के 8 गेट, जबलपुर में बरगी के 7, रायसेन के बारदा डैम के 6, विदिशा में हलाली डैम के 2 और छिंदवाड़ा में माचागोरा डैम के 4 गेट खोलकर पानी निकाला गया.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन