ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: संत शिरोमणि माँ कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन

admin

Sun, Apr 6, 2025
संत शिरोमणि माँ कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन आज ग्राम निवास, जिला सिंगरौली (म.प्र.) में साहू समाज समिति के तत्वावधान में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन में माँ कर्मा की 1009वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम देखने को मिला।   कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज की बहनों और मातृशक्ति ने सहभागिता की। दोपहर मंचीय कार्यक्रम आरंभ हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।   प्रमुख अतिथि के रूप में माननीय श्री रविकरण साहू जी, अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज को एकजुटता, समरसता और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि "माँ कर्मा का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा और सामाजिक उत्थान की प्रेरणा देता है। साहू समाज का यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को दिशा देने का कार्य करेगा।"   इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में माननीय श्री कुंवर सिंह टेकाम जी (विधायक, धौहनी), माननीय श्री रामनिवास शाह जी (विधायक, सिंगरौली), और माननीय श्री राजेन्द्र मेश्राम जी (विधायक, देवसर) की गरिमामयी उपस्थिति रही।   अन्य गणमान्य अतिथियों में माननीय श्री दिलीप शाह जी (राज्यमंत्री दर्जा, अध्यक्ष - सिंगरौली विकास प्राधिकरण), माननीय श्री सुन्दरलाल शाह जी (जिलाध्यक्ष भाजपा, सिंगरौली), माननीय श्री प्रभात साहू जी (पूर्व महापौर, जबलपुर), माननीय गुलाब सिंह गोल्हानी जी, माननीय तिलकराज सिंह जी (पूर्व विधायक, धौहनी), माननीय ताराचंद साहू जी (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय तेली महासभा, म.प्र.), माननीय रामशिरोमणि शाहवाल जी (अध्यक्ष, म.प्र. कांग्रेस पि० वर्ग), माननीय सुरेश शाहबाल जी (पूर्व अध्यक्ष, बसपा), माननीय प्रदीप शाह जी एडवोकेट, माननीय संदीप शाह जी, माननीय लखनलाल साहू जी, माननीय नरेश शाह जी, माननीया रेनू शाह जी, माननीया कमलेश सिंह जी, माननीय राममिलन साहू जी, माननीय रामऔतार साहू जी, माननीय रामकुमार साहू जी, माननीय बंसीलाल साहू जी, माननीय लक्ष्मण प्रसाद साहू जी, माननीय विष्णुदेव साहू एडवोकेट, माननीय बाबूलाल राठौर जी एवं माननीय बृजेश शाहवाल जी एडवोकेट शामिल रहे।   कार्यक्रम की विशेष अध्यक्षता श्री जीवधन साहू एवं श्री दुर्गा साहू ने की, जिनके कुशल मार्गदर्शन में आयोजन सफलता की ऊँचाईयों तक पहुँचा। आयोजन को सफल बनाने में श्री राकेश साहू, श्री कैलाश साहू एवं अन्य सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर को और भी मनोरम बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध बाल गायिका आरू साहू ने अपने संगीतमय कार्यक्रम से भक्तिमय वातावरण की सृष्टि की, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।   माँ कर्मा जयंती महोत्सव एक धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का प्रतीक बनकर उभरा। इस कार्यक्रम ने साहू समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता को बल देने और युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों से जोड़ने का प्रेरक कार्य किया।   जय माँ कर्मा | जय साहू समाज | जय भामाशाह #माँ_कर्मा_जयंती #सामाजिक_समरसता #RaviSahuMp #RavikaranSahu #MadhyaPradesh #TelghaniBoard #तेलघानी_बोर्ड #साहू_समाज #जय_माँ_कर्मा #जय_साहू_समाज #जय_भामाशाह

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें