ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: सकल हिन्दू समाज जिला दमोह ने समाजसेवी नरेन्द्र सिंह चंदेल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

admin

Tue, Oct 22, 2024
सकल हिन्दू समाज जिला दमोह ने समाजसेवी नरेन्द्र सिंह चंदेल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि    नरेन्द्र सिंह चंदेल का असमय जाना दमोह के लिए गहरी क्षति- जयंत मलैया  दमोह। सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के द्वारा दमोह के सामाजिक धार्मिक राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले समाजसेवी पूर्व दमोह नगरपालिका उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चंदेल नंदू भैया की श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन दमोह के स्थानीय मानस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।           जहां पर सर्व प्रथम पंडित चंदगोपाल पौराणिक जी, पंडित कैलाश प्यासी जी, पंडित आशीष कटारे जी, पंडित राहुल शास्त्री जी के द्वारा मृत आत्मा की शांति के लिए सर्वप्रथम शांति पाठ का आयोजन किया गया। तदोपरांत सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के अध्यक्ष कपिल सोनी ने स्वर्गीय श्री नरेन्द्र सिंह चंदेल के जीवन पर प्रस्तावना दी। इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व वित्तमंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया ने श्रंद्धाजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 1994 में नंदू भैया ने पहला चुनाव लडा और वह निरंतर चुनाव लड़ें और जीते जो अपने आप यह दर्शाता है कि नंदू भैया सभी के दिलों पर राज करते थे। आखिर जब कोई इतनी कम में चला जाए तो वह पीड़ादायक है। नंदू भैया का असमय जाना दमोह के लिए गहरी क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। हटा विधायक उमादेवी खटीक ने कहा कि नंदू भैया के निधन से जो रिक्त जगह हुईं हैं वह कोई नहीं भर सकता है। दमोह के पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि सकल हिन्दू समाज जिला दमोह ने सभी समाजों को जोड़कर नंदू भैया को श्रद्धांजलि दी है वह नंदू भैया की सच्ची श्रद्धांजलि हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि नंदू भैया से मेरे पारिवारिक संबंध थे उनके निधन से मेरे लिए और भाजपा परिवार को गहरा झटका लगा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रतन चंद जैन ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि नंदू चंदेल जी दमोह के एक सर्वमान्य नेता थे। उनके निधन की खबर सुनकर मेरा मन स्तंभ हो गया है। कांग्रेस परिवार की और से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस दौरान दमोह के साहित्यकार और ब्राह्मण समाज से पंडित विद्यासागर पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार पंडित नरेन्द्र दुबे, पूर्व नपा उपाध्यक्ष राकेश नायक, क्षत्रिय समाज से राकेश हजारी,अहिरवार समाज से प्रताप रोहित,वैश्य समाज से राकेश अग्रवाल, श्रीराम जी सेवा समिति से और लायंस क्लब से अनुनय श्रीवास्तव,पार्षद दल से यशपाल ठाकुर, कविता राय, विश्वकर्मा समाज से प्रमोद विश्वकर्मा,सिख समाज से दिलबाग सिंह, कुर्मी समाज से राजेन्द्र पटेल, लोधी समाज से पदम सिंह ठाकुर, कायस्थ समाज से भगवती श्रीवास्तव, सिंधी समाज से हंसानंद आहूजा, बाल्मीकि समाज से सकल हिन्दू समाज नगर अध्यक्ष राममनोहर घारू, दमोह के मददगार महेंद्र दुबे,बड़ी देवी मंदिर ट्रस्ट कमेटी से कमलेश भाराद्वाज, नगरपालिका कांग्रेस पार्षद दल की और से नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम ठाकुर,असाटी समाज से महेश असाटी, रैकवार समाज से प्रहलाद रैकवार, नामदेव समाज से राजू नामदेव,सेन समाज से मुकेश सेन, विक्की सेन, चौरसिया समाज से उमाशंकर चौरसिया, गुप्ता समाज से रोहित गुप्ता,साहू समाज से कल्पेश साहू, बंसल समाज से भगवत बंसल,माली समाज से अनिल सेनी, ताम्रकार समाज से महेंद्र ताम्रकार, साहित्यकार जगत से अमर सिंह राजपूत,नपा कर्मचारी संघ से रिक्की जैन,मातृ शक्ति की और से नर्मदा सिंह एकता,राठौर समाज से महेंद्र राठौर, कल्चुरी समाज से संजय राय,राजीव राय साहब, अठया समाज से संतोष अठया ने श्रंद्धाजलि अर्पित कर ईश्वर से प्रार्थना की है भगवान शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।      कार्यक्रम का सफ़ल संचालन संरक्षक मनीष तिवारी,युवा सकल हिन्दू समाज जिला अध्यक्ष मोंटी रायकवार, नामदेव समाज के जिला अध्यक्ष राजू नामदेव के द्वारा किया गया।          श्रंद्धाजलि सभा में प्रमुख रूप से हिन्दू समाज से सिख,जैन, सिंधी के साथ ब्राम्हण समाज, लोधी समाज दमोह, कुर्मी समाज दमोह, यादव समाज दमोह,राजपूत समाज दमोह, असाटी समाज दमोह, चौरसिया समाज दमोह, रैकवार समाज दमोह,रजक समाज दमोह, चक्रवर्ती समाज दमोह,कोरी समाज दमोह, सोनी समाज दमोह, विश्वकर्मा समाज,अहिरवार समाज दमोह,सेन समाज दमोह, केसरवानी (गुप्ता समाज) दमोह, बंसल समाज दमोह, अग्रवाल समाज दमोह,वैश्य समाज दमोह, कुशवाहा समाज दमोह, नामदेव सभी समाज दमोह, श्रीवास्तव समाज दमोह, राठौर समाज दमोह, बाल्मीकि समाज दमोह, महाराष्ट्र समाज दमोह, खटीक समाज दमोह कल्चुरी राय समाज दमोह, विश्वकर्मा समाज दमोह, ताम्रकार समाज दमोह,साहू समाज दमोह, अठया समाज दमोह,घोषी समाज दमोह,खंगार समाज दमोह, नेमा समाज दमोह,माली समाज दमोह, के साथ लगभग आधा सैकड़ा समाज के स्वजातीय बंधुओं ने श्रंद्धाजलि अर्पित की है।      

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें