नंबर वन विधानसभा बनने की ओर अग्रसर जबेरा- मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी : तेंदूखेड़ा में आयोजित सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
Jankranti Express
Fri, Aug 22, 2025
नंबर वन विधानसभा बनने की ओर अग्रसर जबेरा- मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी
जबेरा विधानसभा के कृषि उपज मंडी तेंदूखेड़ा में आयोजित सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सम्मानित किया।

मंत्री श्री लोधी ने कहां कि जनपद तेंदूखेड़ा अभियान में प्रथम रही,प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय जी ने कलेक्टर महोदय जी को गोल्ड मैडिल से सम्मानित किया।
निश्चित ही जबेरा विधानसभा प्रदेश में क्रमांक एक की विधानसभा बनने की ओर अग्रसर है ।आने वाले समय में आप सभी के सहयोग से हम नंबर एक की विधानसभा बनाएंगे भारतीय जनता पार्टी की सरकार विभिन्न विकास कार्यों को लेकर कार्य कर रही है। इस उपलब्धि के लिए मैं समस्त अधिकारी कर्मचारी जनों को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर जी, जिला सीईओ श्री प्रवीण फुलपगारे जी, तेंदूखेड़ा एसडीएम श्री गौरव गंधर्व जी, सीईओ तेंदूखेड़ा श्री मनीष बागरी जी, तहसीलदार श्री विवेक व्यास जी, जनपद अध्यक्ष श्री तुलाराम यादव जी,नगर परिषद अध्यक्ष श्री सुरेश जैन जी, सांसद प्रतिनिधि श्री मूरत सिंह जी, तेजगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री संग्राम सिंह जी, तारादेही मंडल अध्यक्ष डॉ मनोहर लोधी जी सहित अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।
Tags :
SAGAR
DAMOH
विज्ञापन
विज्ञापन