ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: **सरपंच संघ ने दिया ज्ञापन: जिला कलेक्टर से की मुलाकात,पंचायत कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग**

admin

Tue, Jul 30, 2024
**सरपंच संघ ने दिया ज्ञापन:

जिला कलेक्टर से की मुलाकात,पंचायत कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग**

विनोद कुमार जैन वकस्वाहा : - वकस्वाहा ब्लोक के सरपंच संघ ने जिला कलेक्टर संदीप जी आर के पास ज्ञापन सौंपा, जिसमें जिला पंचायत सीईओ तपस्या सिंह द्वारा जारी आदेश पर आपत्ति जताई गई। सरपंच संघ ने बसूली के आदेश को निरस्त कर कार्य पुनः प्रारंभ करने की मांग की।

**बसूली के आदेश को निरस्त करने की मांग** ज्ञापन में बताया गया है कि जिला पंचायत छतरपुर के पत्र क्रमांक 1460 दिनांक 19.07.2024 के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पत्र क्रमांक 2258 दिनांक 01.07.2024 को आधार बनाते हुए बकस्वाहा जनपद के 5 प्रकार के कुल 75 कार्यों को निरस्त कर व्यय राशि की बसूली का आदेश पारित किया गया है। सरपंच संघ ने इस आदेश को एकतरफा और राज्य के नियमों के विरुद्ध बताया है।

### **प्रमुख कार्यों की सूची** सरपंच संघ ने विभिन्न कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया, जो इस प्रकार है: 1. **स्टोन बण्ड का कार्य**: यह कार्य नरेगा की nrm श्रेणी के अनुमत्य कार्यों में आता है और इससे 100 से 200 किसानों की फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। 2. **तालाब निर्माण**: यह कार्य भी नरेगा की nrm श्रेणी में आता है और सरपंच को 25 लाख तक के तालाबों की स्वीकृति का अधिकार है। 3. **खण्डजा निर्माण**: यह नरेगा की अनुमत्य श्रेणी में आता है और ग्राम पंचायतों में मुरम और पत्थर से खण्डजा निर्माण किया गया है। 4. **लेबिल बेंच निर्माण**: यह कृषि आधारित और रोजगार सृजन करने वाला कार्य है। 5. **पुलिया निर्माण**: यह भी अनुमत्य श्रेणी का कार्य है और जनपद पंचायत की आवश्यकता को देखते हुए किया गया है। ### **जिला कलेक्टर ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन** सरपंच संघ ने जिला कलेक्टर से आग्रह किया कि जिला पंचायत छतरपुर द्वारा जारी आदेश 1490 दिनांक 19.07.2024 को निरस्त किया जाए और 75 कार्यों को पुनः बहाल किया जाए। कलेक्टर संदीप जी आर ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सरपंच संघ को उम्मीद है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा और बकस्वाहा जनपद में रुके हुए कार्य पुनः प्रारंभ होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें