(SBI) में कार्यरत बफती खान के सेवानिवृत्ति : एसबीआई कर्मचारी बफती खान को 28 वर्षों की सेवा के बाद दी गई भावभीनी विदाई
admin
Mon, Jun 30, 2025
फुटेरा कला (बटियागढ़): एसबीआई कर्मचारी बफती खान को 28 वर्षों की सेवा के बाद दी गई भावभीनी विदाई
बटियागढ़ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम फुटेरा कला में आज एक खास और भावुक अवसर देखने को मिला, जब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में कार्यरत बफती खान के सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) के अवसर पर ग्रामीणों, सहकर्मियों और परिजनों ने मिलकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
बफती खान ने लगभग 28 वर्षों तक एसबीआई शाखा में अपनी सेवाएं दीं और बैंकिंग क्षेत्र में न केवल अपनी कार्यकुशलता से बल्कि अपने व्यवहार, मददगार प्रवृत्ति और समयबद्ध कार्यशैली से सभी का दिल जीता। उनकी विदाई पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बैंक कर्मचारी, व्यापारी वर्ग व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने बफती खान के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा निस्वार्थ सेवा भाव, ईमानदारी और संयम के प्रतीक रहे हैं। बैंक में आने वाले हर व्यक्ति के साथ उन्होंने विनम्र व्यवहार किया और ग्रामीण अंचल में बैंकिंग को सहज व सुलभ बनाने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में उन्हें शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह और पुष्पमालाएं भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
बफती खान ने भी इस अवसर पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा,
"यह गांव मेरा परिवार रहा है। बैंकिंग सेवा के माध्यम से मैं आप सभी से जुड़ा रहा और मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने गांव के विकास में अपनी भूमिका निभाई।"
Tags :
#damoh
DAMOH
Damoh
Damoh Madhya Pradesh
विज्ञापन
विज्ञापन