ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: *आनंद उत्सव एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां*

admin

Thu, Jan 16, 2025
*आनंद उत्सव एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां* *शिविर में राजस्व स्वास्थ्य कृषि विभाग पशुपालन डेयरी विभाग पंचायत विभाग बाल विकास विभाग सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही जिन्होंने शासन की योजनाओं की जानकारी दी* *फुटेरा कला* ग्राम पंचायत भवन फुटेरा कला के सामने स्कूल प्रांगण में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान एवं आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कृषि स्वास्थ्य विभाग राजस्व विभाग पशुपालन डेयरी विभाग बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई  *निवासरत लोगों को दिए जाएंगे भू अधिकार* राजस्व विभाग के पटवारी देवेंद्र पटेल ने बताया की स्वामित्व योजना के तहत शासन की ओर से फुटेरा कला ग्राम में 1490 लोगों को भू अधिकार से सम्मानित किया गया है इसके पूर्व ग्राम में निवासरत लोगों के घरों के नक्शे मैं नाम जुड़ गए थे जिन लोगों के नाम सर्वे में छूट गए उनके नाम एक माह तक नशे में नाम जोड़ने का काम चल रहा है  कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी रविंद्र बिरला ने कहा कि लघु एवं सीमांत कृषकों को 55% तक सब्सिडी देकर कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं किसानों को फार्मर आईडी बनवाना जरूरी है इसके बिना कोई भी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा सीजन के समय रवि खरीफ एवं जायद की फसलों का बीज भी केंद्र पर उपलब्ध होता है जो ऑनलाइन आवेदन पर ही प्राप्त हो सकेगा  पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने कहा कि पशुपालन केसीसी अंतर्गत प्रति गाय पर 15000 रुपए एवं प्रति भैंस पर 18000 रुपए करण बैंक द्वारा पशुओं को पालने के लिए दिया जाता है पशुपालन संबंधी अन्य योजना की भी जानकारी दी एवं उनके पालन के लिए प्रेरित किया  *गीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई* पथिक पब्लिक हाई स्कूल फुटेरा कला एवं पूर्व माध्यमिक कन्या शाला की छात्राओं द्वारा गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई कार्यक्रम में करीब 55 छात्रों ने हिस्सा लिया  *रंगोलिया बनाई गई* छात्र नैंसी साहू ऋषिका साहू दुर्गा पटेल साधना गुप्ता रानी विश्वकर्मा ने पंचायत भवन में आकर्षक रंगोलिया बनाई विभागीय अधिकारियों द्वारा पुरस्कार एवं नगद राशि से सम्मानित किया गया मंच संचालन पूरनलाल सोनी ने किया जनपद सीईओ अश्विनी कुमार एपीओ साहब रचना चौरसिया ने ने शिविर में आए आवेदनों पर तत्काल कार्य पूर्ण करने के लिए विभागीय कर्मचारियों को निर्देशित किया इस अवसर पर ग्रामीण की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही जिनका पंचायत सचिव दामोदर खरीदने आभार माना

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें