: *2635 मृदा नमूनों की जांच के बाद 1600 से अधिक सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित**
admin
Sat, Aug 17, 2024
*मंडी परिसर मे किसानो को कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण समारोह का आयोजन*
*2635 मृदा नमूनों की जांच के बाद 1600 से अधिक सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित**
विनोद कुमार जैन
बक्सवाहा (छतरपुर)। आकांक्षी विकासखंड बक्सवाहा में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा 2635 मृदा नमूनों की जांच के उपरांत 1600 से अधिक सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। मंडी परिसर में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशन और उपसंचालक कृषि डॉ. के. के. वैद्य एवं अनुविभागीय अधिकारी डॉ. रवीश सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार भरत पांडेय के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी भागीरथ प्रसाद तिवारी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सत्यम असाटी, आजीविका मिशन प्रबंधक शिवदत्त मिश्रा, मंडी सचिव परसादी अहिरवार, ग्रामीण उद्यानिकी विकास अधिकारी कालू सिंह चौहान, नीति आयोग के अभिलाष राव और एफपीओ संचालक राहुल शर्मा उपस्थित थे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य करन सिंह लोधी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी मोती यादव एवं कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष अयोध्या रानी आदिवासी ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने अपने वक्तव्यों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण को कृषकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और इस पहल की सराहना की। करन सिंह लोधी ने कहा, "मृदा स्वास्थ्य कार्ड कृषकों के लिए मार्गदर्शक साबित होंगे, जिससे वे उर्वरक और फसल प्रबंधन में सुधार कर सकेंगे।"
श्रीमती रजनी मोती यादव ने कहा, "यह पहल कृषकों की आय को बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में सहायक होगी।" अयोध्या रानी आदिवासी ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड को किसानों के लिए आवश्यक बताते हुए कहा, "इनसे प्राप्त जानकारी के आधार पर कृषक अधिक उत्पादकता हासिल कर सकेंगे।"
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके बाद वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी हरिदत्त विश्वकर्मा और कृषि विस्तार अधिकारी आनंद जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। कृषि विस्तार अधिकारी अमन जैन ने कृषकों को मृदा परीक्षण, उन्नत बीज उपयोग, फसल बीमा, और पराली न जलाने के महत्व के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कृषि विस्तार अधिकारियों अक्षय जैन, सत्यम उपाध्याय, शिवानी अचाले, आशीष विश्वकर्मा, और कृषक अमित सिंह लोधी तथा महेंद्र यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी हरिदत्त विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों और कृषकों का आभार व्यक्त किया।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन