ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

दूरस्थ गाँव तक पहुँची आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ : गढ़ीसेमरा में लगा संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स का विशेष स्वास्थ्य शिविर, 203 ग्रामीणों की हुई जांच

Jankranti Express

Thu, Aug 21, 2025

दूरस्थ गाँव तक पहुँची आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ

गढ़ीसेमरा में लगा संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स का विशेष स्वास्थ्य शिविर, 203 ग्रामीणों की हुई जांच

विनोद कुमार जैन

(बकस्वाहा संवाददाता) ।

बकस्वाहा विकासखंड के ग्राम गढ़ीसेमरा में बुधवार को स्वास्थ्य सुविधाओं का ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जो आम दिनों में शहरों तक ही सिमटा रहता है। एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स कार्यक्रम के अंतर्गत यहाँ विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसने ग्रामीणों को राहत और विश्वास दोनों प्रदान किए।

यह कार्यक्रम बकस्वाहा ब्लॉक के 20 गाँवों में नियमित रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की पहल है। गढ़ीसेमरा का यह शिविर इस श्रृंखला का अहम पड़ाव रहा, जहाँ गाँव के कोने-कोने से लोग सुबह से ही अपनी जांच और इलाज कराने पहुँचे।

शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकस्वाहा से पहुँचे डॉ. रविराज, डॉ. प्रभाकर और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विश्वकर्मा ने ग्रामीणों की जाँच कर उपचार और परामर्श दिया।

नेत्र रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार, खाँसी-जुकाम जैसी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।

ग्राम सरपंच महेंद्र लोधी और स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य की मौजूदगी ने इस शिविर को सामाजिक समर्थन भी प्रदान किया।

स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न आयु वर्गों के कुल 203 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें पुरुष, महिलाएँ, बच्चे, गर्भवती और शिशुवती माताएँ शामिल रहीं।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर विशेष परामर्श दिया गया ताकि ग्रामीण न केवल बीमारियों से उबरें, बल्कि रोकथाम के उपाय भी अपनाएँ।

जिला समन्वयक, सिनर्जी संस्थान, एसबीआई संजीवनी कार्यक्रम की प्रभारी कु. लाली यादव ने बताया –

“एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स ग्रामीण अंचलों के लिए स्वास्थ्य की जीवनरेखा है। हमारा उद्देश्य है कि गाँव-गाँव के लोग नियमित स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ें और उन्हें शहरों जैसी सुविधाएँ अपने गाँव में ही उपलब्ध हों। गढ़ीसेमरा में आज जिस तरह 203 से अधिक ग्रामीणों ने लाभ लिया, वह इस पहल की सफलता का प्रमाण है।”

उन्होंने कहा “मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है। आने वाले समय में हम इस सेवा को और अधिक गाँवों तक पहुँचाएँगे, ताकि हर ग्रामीण स्वस्थ और जागरूक जीवन जी सके।”

ग्राम सरपंच महेंद्र लोधी ने कहा – “गढ़ीसेमरा जैसे गाँव में इतना बड़ा स्वास्थ्य शिविर लगना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इससे लोगों को घर बैठे इलाज और दवा दोनों मिल रहे हैं।”

“इस तरह की पहल अगर निरंतर चलती रही तो ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारियों के लिए शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।”

ग्रामवासी रामकुमार लोधी ने कहा – “पहले छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी हमें कस्बे या जिले तक जाना पड़ता था, अब गाँव में ही दवा और डॉक्टर मिल रहे हैं। यह हमारे लिए बड़ी राहत है।”

वहीं महिला समूह से जुड़ी सरोज बाई ने कहा – “गर्भवती और माताओं को खास परामर्श मिला, यह हमारे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी है।”

Tags :

SAGAR

CHHARATPUR

DAMOH

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें