: नरसिंहगढ़ में श्री राम कथा का आयोजन जारी
admin
Fri, Feb 14, 2025
नरसिंहगढ़ में श्री राम कथा का आयोजन जारी
दमोह। नरसिंहगढ़ में चल रही श्री राम कथा के पांचवें दिवस कथा व्यास पं.नीलमणि दीक्षित ने उत्तरकांड की कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उत्तरकांड की कथा का वर्णन करते हुए कथा व्यास नीलमणि दीक्षित जी ने पांचवें दिवस की कथा में कहा की कछु राम गुण कहां हो बखानी अब का कहां हो तो कहो भवानी भगवान शंकर ने पार्वती जी से कहा की है भवानी मैं श्री राम जी के कुछ थोड़े से गुड बखान कर कहे अब और क्या कहूं श्री राम जी की मंगलमय कथा सुनकर पार्वती जी हर्षित हुई और अत्यंत विनम्र कोमल बानी से बोली के हे नाथमें धन हूं धन्य हूं धन हूं जो मैंने जन्म मृत्यु के भए को हरण करने वाली श्री राम भक्त के चरित्र सुन प्रभु में स्वच्छता नंद प्रभु श्री राम जी के प्रताप को जान गई आगे कथा व्यास ने कहा कि जो मनुष्य श्री राम जी के चरित्र को सुनते-सुनते तृप्त हो जाते हैं उन्होंने तो उसका विशेष रस जाना ही नहीं जो जीवन मुक्त महामुनि है देवी भगवान के गुण निरंतर सुनते रहते हैं हे नाथ आपने श्री रामचरितमानस का जो यह चरित्र कहा है यह कथा काग बिसुंड जी ने गरुण जी से कही थी आगे पार्वती जी ने भगवान शंकर से कहा कि हे नाथ कागबिसंड जी ज्ञानी एवं परम वैरागवान थे फिर उन्होंने कौवे की देहकिस कारण से पाई कथा संयोजक पूर्व विधायक अजय टंडन ने दमोह जिले के समस्त भक्तों से 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित कथा का धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन