ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: गढीसेमार स्कूल में लापरवाही से छात्र को लगा करंट, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

admin

Tue, Aug 13, 2024
गढीसेमार स्कूल में लापरवाही से छात्र को लगा करंट, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश   बक्सवाहा- गढीसेमार के माध्यमिक शाला में आज एक गंभीर हादसा सामने आया, जब कक्षा सातवीं के छात्र दुर्गेश विश्वकर्मा (पिता तुलसी विश्वकर्मा) को करंट लगने से चोटिल हो गया। दुर्गेश, जिसकी उम्र 14 वर्ष है, को तुरंत उपचार के लिए बक्सवाहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। क्या है मामला माध्यमिक शाला के प्रधान अध्यापक अरूण अहिरवार ने बताया कि आज स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान, दुर्गेश खेलते-खेलते सोलर पैनल वाले कमरे में पहुंच गया, जहां गलती से उसका हाथ बैटरी पर लग गया। इससे उसे बिजली का झटका लगा। जैसे ही प्रधान अध्यापक को घटना की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत दुर्गेश के परिवारवालों को सूचित किया। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप घटना के बाद दुर्गेश के परिजनों और गांव के सरपंच महेंद्र सिंह लोधी सहित बलराम लोधी, हरीराम लोधी, वीरेन्द्र प्यासी, प्रभु सिंह, हुकुम सिंह, और बद्री लोधी ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि स्कूल की लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही स्कूल प्रबंधन को उस कमरे की स्थिति के बारे में सचेत किया था, जहां सोलर पैनल और बैटरी रखी गई है। उन्होंने कहा, "हमने कल ही स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी थी कि उस स्थान को ढंक दिया जाए, नहीं तो बच्चों को करंट लगने का खतरा है। लेकिन, इसके बावजूद आज यह हादसा हो गया।"   ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि करंट लगने के बाद स्कूल के कर्मचारी केवल देखती रहे, लेकिन किसी ने उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश नहीं की। जब इस घटना की जानकारी दुर्गेश के परिवार और ग्रामीणों को मिली, तब वे उसे तुरंत बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए और इलाज कराया। प्रशासन से उम्मीद इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें