ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: छात्र संवाद कर बताया यही वह सही समय है, जब आप अपना भविष्य तय करते है...* 

admin

Sun, Sep 1, 2024
*थाना हटा पुलिस ने किया हाई स्कूल में छात्र संवाद कर बताया यही वह सही समय है, जब आप अपना भविष्य तय करते है...*  दमोह। श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी पुलिस अधीक्षक दमोह व एएसपी संदीप मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन तथा एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में हटा थाना प्रभारी मनीष कुमार द्वारा शासकीय नवीन हाई स्कूल में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां पर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने छात्रों को संबोधित कर पहले तो उन्हें उनके करियर और आगामी भविष्य को लेकर मार्गदर्शित किया, जिसमे उन्होंने कहा कि इसी उम्र में छात्र जीवन का यह समय सबसे अहम होता है. इस सही समय में आप सब आगामी मुकाम की ओर अग्रसर होते है, अगर आप सबने अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत कर ली तो आप सब स्वर्णिम भविष्य के साथ सफलता पाने वालों में स्वर्णिम हस्ताक्षर बन जाते है. इसके उपरांत उन्होंने महिला संबधी अपराधों के प्रति सजग करते हुए छात्रों को बताया कि शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाओं के साथ महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के रोकथाम हेतु सख्त कानून बनाया है. गुड टच से लेकर बेड टच और महिला हेल्पलाइन नम्बर और 100 नम्बर आदि के बारे में विस्तार से बताया. वहीं यातायात अपराध और नियम संबंधी जानकारी छात्रों को देते हुए बताया कि बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नही चला सकते, हमे सकड मार्ग के संकेतक चिन्हों का सही ज्ञान होना चाहिए, वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना चाहिए. वाहन को धीमा चलाना चाहिए, नशे में वाहन नही चलाना चलाना चाहिए, वाहन के सम्पूर्ण दस्तावेज होने चाहिए सहित तमाम प्रकार की जानकारी दी गई. इसके अलावा बढ़ते साइबर अपराधों के विषय में बताया कि सोशल मीडिया के अपराधों को लेकर भी सख्त कानून बनाया गया है, सबको इससे बचना चाहिए, सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट और उसे लाइक कमेंट करना भी अपराध है, साइबर से बढ़ते ठगी, जालसाजी एवं फर्जी लॉटरी आदि के माध्यम से लोगो को ठगा जा रहा है, इसके प्रति हमे सजग रहकर लालच में आकर इसका शिकार नहीं होना चाहिए. संवाद के दौरान टीआई मनीष कुमार ने अपराधों को रोकने के लिए छात्र छात्राओं को बताया कि आपकों कही भी असामाजिक एवं अनैतिक गतिविधिया पनपती हुई नजर आती है या आपको लगता है कि कोई अपराध हो रहा है या होने वाला है तो आप पुलिस अधिकारियों को फोन कर सकते है, इसके अलावा पुलिस के 100 डायल वाहन की सहायता ले सकते है. आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं की मौजूदगी रही, जिन्होंने टीआई मनीष कुमार से कानून संबंधी उत्सुकता भरे सवाल किए, जिसके उन्हें जवाब देकर अवगत कराया गया. कार्यक्रम के दौरान नवीन हाई स्कूल विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ऊषा गोस्वामी व समस्त स्कूल स्टाफ की मौजूदगी रही.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें