: अपना लक्ष्य निर्धारित करने पर सफलता प्राप्त होती है मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी
admin
Sat, Nov 16, 2024
अपना लक्ष्य निर्धारित करने पर सफलता प्राप्त होती है मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी
जबेरा विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी आज जनपद जबेरा के होना है शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोहटा, हाई स्कूल कुलुवा, शासकीय सीएम राइस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्होरी,एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोपरा पहुंचे जहां छात्र-छात्राओं को साइकिले वितरित की।
छात्र-छात्रा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री लोधी ने कहा जब गुरु द्रोण ने अर्जुन से कहां कि आपको पेड़ पर बैठी चिड़िया पर लगाना, और जब अर्जुन से पूछा कि आपको क्या दिखाई दे रहा है तवर्जन उत्तर दिया कि मुझे चिड़िया दिखाई दे रही है।
इसी प्रकार आप सभी भी अपना लक्ष्य साधे और निरंतर मेहनत करें निश्चित ही सफलता मिलेगी
और आप में ही आने वाले समय में कलेक्टर,एसपी,डॉक्टर शिक्षक,पटवारी के पदों पर बैठेंगे और अपने माता-पिता एवं गांव का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दूर दराज गांवों से पहुंच रहे छात्र-छात्रा को निशुल्क साइकिल वितरण करने का काम किया है महिला सशक्तिकरण के लिए नौकरियों में आरक्षण एवं चुनाव में भी आरक्षण की व्यवस्था हमारी सरकार ने की है आने वाले समय में हमारी बहनें सांसद विधायक जनपद अध्यक्ष जिला अध्यक्ष बीडीसी जैसे पदों पर विराजमान रहेंगी
इस दौरान मंत्री श्री लोधी ने सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
इस कार्यक्रम में सीईओ विनोद वाजपेई जी,निजाम सिंह, सांसद प्रतिनिधि रूपेश, रिंकू जैन, शीतल राय,नर्मदा प्रसाद राय, इंद्रजीत सिंह, कमल सिंघई, उमाशंकर शास्त्री, पदम सिंह, सहित बड़ी संख्या क्षेत्रवासी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गणों की उपस्थिति रही।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन