ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम: तहसीलदार और सीएमओ ने की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

admin

Wed, Nov 20, 2024

नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम: तहसीलदार और सीएमओ ने की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

  बक्सवाहा। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से तहसीलदार भरत पांडे और नगर परिषद की मुख्य नगर अधिकारी (सीएमओ) नेहा शर्मा ने गुरुवार को नगर पालिका के अमले के साथ बस स्टैंड और सब्जी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान दुकानदारों को नगर को सुव्यवस्थित बनाने के लिए जागरूक किया गया। बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए दोनों अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाइश दी। सीएमओ नेहा शर्मा ने कहा, "अगर हम सब नगर को सुंदर और व्यवस्थित बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले हमें अपनी दुकानों को सही ढंग से लगाना होगा।" तहसीलदार भरत पांडे ने भी दुकानदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि अव्यवस्थित दुकानें नगर के सौंदर्य को प्रभावित करती हैं, इसलिए सभी दुकानदार अपनी दुकानें निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित रूप से लगाएं। अभियान के दौरान चाय, मिठाई और अन्य दुकानों पर रखे घरेलू गैस सिलेंडरों की जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि व्यवसायिक उपयोग के लिए घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है। यदि ऐसा पाया गया, तो सिलेंडर जब्त कर संबंधित दुकान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ नेहा शर्मा ने सब्जी बाजार का निरीक्षण करते हुए सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिया कि सभी विक्रेता एक ही स्थान पर अपनी दुकानें लगाएं। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल बाजार को व्यवस्थित बनाएगा, बल्कि ग्राहकों को भी खरीदारी में सहूलियत देगा। नेहा शर्मा ने जोर देकर कहा कि नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपनी जिम्मेदारी निभाएं और नगर के विकास में सहयोग करें। यह अभियान नगर के सौंदर्यीकरण और अव्यवस्था को सुधारने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें