ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: तहसीलदार भरत पांडे ने निवार और वीरमपुरा पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

admin

Sat, Aug 24, 2024
तहसीलदार भरत पांडे ने निवार और वीरमपुरा पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा   चुनाव की महत्वपूर्ण तिथियों व स्थलो की घोषणा तहसीलदार ने किया मतदान केन्द्रों निरिक्षण   विनोद कुमार जैन, वकस्वाहा   वकस्वाहा: जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशन पर आगामी ग्राम पंचायत उपचुनावों की तैयारी के सिलसिले में, वकस्वाहा तहसीलदार भरत पांडे ने निवार और वीरमपुरा पंचायतों के मतदान केंद्रों का गहन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सभी मतदान केंद्र पूरी तरह से तैयार हैं और चुनाव प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो सके। तहसीलदार ने बताया की ग्राम पंचायत निवार के सरपंच पद के लिए नामांकन21 अगस्त दिन गुरुवार से प्रारंभ हुई और अंतिम तिथि 28 अगस्त 2024,दिन बुधवार प्रातः 10:30 बजे 03 बजे तक निर्धारित की गई है। नामांकन की समीक्षा की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2024, दिन गुरुवार को 10:30 से शुरू होगी । नाम वापसी 31 अगस्त दिन शनिवार दोपहर 03 बजे तक रहेगी।  निर्वाचन लडने बालो अभ्यर्थियों की सूची और प्रतीको चिन्हों का आवंटन दिनांक 31 अगस्त 24 दिन शनिवार को अभ्यर्थियों के नाम वापसी के तुरंत बाद होगा।    मतदान 11 सितंबर 2024 दिन बुधवार को प्रातः 7:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक होगा।  मतगणना 15 सितंबर 2024 दिन रविवार को प्रातः 08:00 बजे से तहसील मुख्यालय बकस्वाहा में की जायेगी।    निवार पंचायत एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है और पूर्व सरपंच कलू सौर के निधन के बाद यह चुनाव कराए जा रहे हैं। पंचायत की कुल जनसंख्या 2942 है, जिसमें 1663 मतदाता शामिल हैं, जिनमें 902 पुरुष और 741 महिला मतदाता हैं। मतदान के लिए तीन केंद्र प्राथमिक शाला निवार में स्थापित किए गए हैं।   ग्राम पंचायत वीरमपुरा में वार्ड नं. 09 के पंच पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024, प्रातः 10:30 से 03 बजे तय की गई है। नामांकन की समीक्षा की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2024, अपराह्न 3:00 बजे तक होगी। मतदान 11 सितंबर 2024 दिन बुधवार को प्रातः 7:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक होगा। पंच पद की मतदान केन्द्र की गयी मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 18 सितंबर 2024 दिन बुधवार को प्रातः 10:30 बजे की जाएगी।    वीरमपुरा पंचायत के वार्ड नं. 09 में पंच पद के चुनाव पूर्व पंच उत्तम निषाद के निधन के कारण कराए जा रहे हैं। इस वार्ड की कुल जनसंख्या 263 है और वार्ड में 148 मतदाता हैं, जिनमें 81 पुरुष और 67 महिला मतदाता शामिल हैं।   फार्म वापस लेने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024, अपराह्न 3:00 बजे तक रहेगी।  सरपंच पद के लिए मतो का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 15 सितंबर 2024 दिन रविवार को तहसील मुख्यालय पर की जाएगी।    तहसीलदार भरत पांडे ने मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति, बिजली, पानी और स्वच्छता की समीक्षा की। इसके साथ ही, मतदाता सूची और निर्वाचन उपकरणों की स्थिति की भी जांच की गई। इस निरीक्षण के दौरान चुनाव की पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।   चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और सुव्यवस्थितता को सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित व्यक्तियों और मतदाताओं से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथियों और प्रक्रियाओं का पालन करें। तहसीलदार ने किसी भी समस्या या जानकारी के लिए स्थानीय तहसील कार्यालय मे व ग्राम पंचायतो मे अपना मोवायल नम्बर जारी किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें