ब्रेकिंग

मध्य प्रदेश सरकार की मनसा अनुसार जनपद प

दमोह। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: गजानन टेकरी पर 17 जनवरी को लगेगा तेल गणेश मेला

admin

Wed, Jan 15, 2025
गजानन टेकरी पर 17 जनवरी को लगेगा तेल गणेश मेला जिला प्रशासन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा दमोह -  स्थानीय गजानन टेकरी संतोषी माता मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर तिल गणेश मेला का आयोजन किया जाता है इस बार गणेश चतुर्थी 17 जनवरी 2025 के शुभ अवसर पर दमोह की गजानन टेकरी पर विशाल तिल गणेश मेला का आयोजन किया जाएगा। गजानन टेकरी मेला आयोजन समिति के व्यवस्थापक दिलीप चौरसिया व युवा सकल सकल हिन्दू समाज के जिला अध्यक्ष मोंटी रैकवार ने बताया कि गजानन टेकरी संतोषी माता मंदिर पर प्रतिवर्ष प्राचीन तिल गणेश मेला का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 17 जनवरी 2025  को  गजानन टेकरी पर प्राचीन तिल गणेश मेला का आयोजन सुबह 9 बजे विधिवत पूजन अर्चन कर किया जाएगा। मेला आयोजन समिति द्वारा समस्त धर्म प्रेमियों से तिल गणेश मेला में पहुंचने की अपील की गई है।    सकल हिन्दू समाज के जिला अध्यक्ष कपिल सोनी और विश्व हिन्दू परिषद जिला दमोह के अध्यक्ष अजय खत्री ने समस्त सकल हिन्दू समाज एवं समस्त सामाजिक संगठनों एवं धार्मिक संगठनों से 17 जनवरी 2025 को तिल गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित तिल गणेश मेला में अधिक से अधिक संख्या सम्मिलित होने की अपील की गई है। गजानन टेकरी मेला स्थल का जिला प्रशासन ने लिया जायजा 17 जनवरी 2025 को गजानन टेकरी पर आयोजित तिल गणेश मेला की तैयारियों का जायजा जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर दमोह एसडीएम आर.एल. बागरी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, वन विभाग के रेंजर विक्रम चौधरी, बिजली विभाग के महेंद्र राय, नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी इंजीनियर जितेन्द्र पटेल,आर आई अभिषेक जैन, नीलेश दुबे ने अधिकारियों कर्मचारियों एवं मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ गजानन टेकरी का जायजा लिया जहां पर दमोह एसडीएम आर एल वागरी ने सुरक्षा, साफ़ सफाई व्यवस्था बिजली और जल व्यवस्था करने के आदेश दिए। भवदीय मोंटी रैकवार जिला अध्यक्ष युवा सकल हिन्दू समाज जिला दमोह

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें