ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: माता के जयकारों से गूंज उठा नगर, ऐतिहासिक चुनरी यात्रा में सैकड़ों भक्तगण हुए शामिल

admin

Tue, Oct 8, 2024
माता के जयकारों से गूंज उठा नगर, ऐतिहासिक चुनरी यात्रा में सैकड़ों भक्तगण हुए शामिल बकस्वाहा: नगर के वीरमपुरा गांव में स्थित प्राचीन डॉन माता मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने चार किलोमीटर लंबी चुनरी यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा महाकाली मंदिर से शुरू होकर डॉन माता तक पहुंची, जहां भक्तों ने माता रानी को भव्य चुनरी भेंट की। यात्रा का शुभारंभ महाकाली मंदिर से हुआ, और जैसे-जैसे यह आगे बढ़ी, डॉन माता के भक्तों का जत्था उसमें जुड़ता गया। नगर की मुख्य मार्गों से गुजरते हुए, यात्रा ने भक्तों के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठाया। पवित्र चुनरी यात्रा का स्वागत नगरवासियों द्वारा धूमधाम से किया गया। इस यात्रा मे नगर की बालिका मंडली द्वारा यात्रा के दौरान डांडिया नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिसे नगरवासियों ने बड़े उत्साह से सराहा। यात्रा के अंत में, डॉन माता के द्वार पर पूजा-अर्चना के साथ माता रानी को विशाल चुनरी भेंट की गई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बकस्वाहा के भक्त हर साल इस भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन करते हैं, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

इस यात्रा में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं समेत हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया और भक्ति भाव से डॉन माता को चुनरी भेंट की। इस ऐतिहासिक आयोजन ने भक्तों के बीच एकता और श्रद्धा का भाव उत्पन्न किया, जो इस धार्मिक परंपरा को और भी महत्वपूर्ण बनाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें