: पीएम श्री शासकीय कन्या उमावि वकस्वाहा में समर कैंप का भव्य समापन समारोह संपन्न
admin
Wed, May 21, 2025
पीएम श्री शासकीय कन्या उमावि वकस्वाहा में समर कैंप का भव्य समापन समारोह संपन्न
वकस्वाहा । शिक्षा विभाग के निर्देशन में संचालित पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वकस्वाहा में चल रहे ग्रीष्मकालीन समर कैंप का समापन समारोह मंगलवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अरविंद तिवारी ने की, वहीं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वृजगोपाल सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार जैन, अंशुल आसाटी तथा अभिषेक आसाटी , जतिन राय ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।
18 छात्राओं ने प्रतिभागिता कर सीखे विविध कौशल
दिनांक 15 मई से प्रारंभ होकर 21 मई तक संचालित इस सात दिवसीय शिविर में कुल 18 छात्राओं ने भाग लिया। समर कैंप में संगीत, लोकनृत्य, खेलकूद, समूह गतिविधियाँ, शारीरिक योग अभ्यास तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसे सत्र आयोजित किए गए। बच्चों को जीवन कौशल एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े गुर सिखाए गए। शिविर की संपूर्ण व्यवस्था विद्यालय स्टाफ व प्रशिक्षकों द्वारा सुनियोजित रूप से की गई।
पुरस्कार व प्रमाण पत्रों के साथ समापन
समापन समारोह में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अतिथियों के कर-कमलों से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वृजगोपाल सोनी ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि – "इस प्रकार के शिविर बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक हैं तथा उनमें आत्मविश्वास का संचार करते हैं।"
वरिष्ठ पत्रकार विनोद जैन ने छात्राओं को निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी। संचालक का दायित्व विद्यालय के शिक्षिक राधव नापित ने निर्वाह किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत समूह गीत, नृत्य एवं योग प्रदर्शन ने उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
दिनांक 15 मई से प्रारंभ होकर 21 मई तक संचालित इस सात दिवसीय शिविर में कुल 18 छात्राओं ने भाग लिया। समर कैंप में संगीत, लोकनृत्य, खेलकूद, समूह गतिविधियाँ, शारीरिक योग अभ्यास तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसे सत्र आयोजित किए गए। बच्चों को जीवन कौशल एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े गुर सिखाए गए। शिविर की संपूर्ण व्यवस्था विद्यालय स्टाफ व प्रशिक्षकों द्वारा सुनियोजित रूप से की गई।
पुरस्कार व प्रमाण पत्रों के साथ समापन
समापन समारोह में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अतिथियों के कर-कमलों से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वृजगोपाल सोनी ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि – "इस प्रकार के शिविर बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक हैं तथा उनमें आत्मविश्वास का संचार करते हैं।"
वरिष्ठ पत्रकार विनोद जैन ने छात्राओं को निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी। संचालक का दायित्व विद्यालय के शिक्षिक राधव नापित ने निर्वाह किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत समूह गीत, नृत्य एवं योग प्रदर्शन ने उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन