ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

भव्य महाआरती और गरवा गणेश उत्सव में उमड़ा जनसैलाब : भव्य महाआरती और गरवा कार्यक्रम ने पूरे नगर को गणेश भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया

Jankranti Express

Wed, Sep 3, 2025

भव्य महाआरती और गरवा से झूम उठा बकस्वाहा, गणेश उत्सव में उमड़ा जनसैलाब

विनोद कुमार जैन

बकस्वाहा।

नगर के बस स्टैंड स्थित अटल भवन के सामने मंगलवार की रात विघ्नहर्ता गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित प्रथम भव्य महाआरती और गरवा कार्यक्रम ने पूरे नगर को गणेश भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया। हर ओर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और नगरवासियों ने इस अवसर को ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत रात 8 बजे 251 दीपकों से हुई महाआरती से की गई। आरती के साथ ही श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के बीच भक्ति की अलख जगाई। इसके बाद गरवा नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। महिलाएं, युवा और बच्चे झूमते-थिरकते देर रात तक उत्सव का हिस्सा बने रहे।

इस अवसर पर बाहर से आए कलाकारों ने श्रीकृष्ण–सुदामा चरित्र का मंचन कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। गरवा प्रतियोगिता में स्थानीय प्रतियोगियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।

गणेश उत्सव समिति ने बताया कि यह आयोजन नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखने का प्रयास है। समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को आमंत्रित कर इसे सामूहिक उत्सव का रूप दिया।

कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि संजय दुबे, जिला पंचायत सदस्य करण सिंह लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोती यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, कांग्रेस नेता सुरेंद्र प्रजापति, भाजपा नेता कपिल देव तिवारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक, युवाओं की टीम और आयोजन समिति के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

Tags :

#damoh

chatarpur

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें