सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरा करने के लिए भटक रहे मरीज. : जानकारी अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ में एक्सरा मशीन होने के बाद भी आए दिन मशीन खराब रहती है
Jankranti Express
Tue, Aug 19, 2025
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरा करने के लिए भटक रहे मरीज.
बटियागढ़ /जानकारी अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ में एक्सरा मशीन होने के बाद भी आए दिन मशीन खराब रहती है और सबसे बड़ी बात तो यह रहती है कि सोमवार और बुधवार को ही आते हैं एक्सरा मशीन संचालक वह 11:00 बजे आते है और 2:30 बजे निकल जाते हैं यदि आपका हाथ पैर फैक्चर गुरुवार को होता है तो मरीज़ को चार दिनों का इंतजार करना पड़ता है,जिससे कि मरीज को मजबूरी बस दमोह जिला अस्पताल एवं प्राइवेट अस्पतालों में एक्सरा करने के लिए जाना पड़ता है अगर ऐसी ही हालात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ में बनी रही तो मरीज़ दिन पर दिन परेशान होंगे और उन्हें मजबूरी बस जिला केंद्र को जाना पड़ेगा।

जब इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CBMO डॉक्टर महेश लोधी से बात की तो उनका कहना है कि हमारे लिए एक्सरा मशीन संचालक के द्वारा लिखित दी गई है कि मशीन में कुछ गड़बड़ है पता नहीं कि मशीन क्यों नहीं सुधर पाती है और लोग परेशान होते रहते हैं
Tags :
#damoh
विज्ञापन
विज्ञापन