: *जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा बकस्वाहा के धोखाधड़ी मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक रविशंकर गोस्वामी गिरफ्तार**
admin
Wed, Jul 24, 2024
**जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा बकस्वाहा के धोखाधड़ी मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक रविशंकर गोस्वामी गिरफ्तार**
रिपोर्टर विनोद जैन बक्सवाहा
*वकस्वाहा * - जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा बकस्वाहा के धोखाधड़ी के मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक रविशंकर गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी 24 जुलाई 2024 को की गई।
मामले की जानकारी के अनुसार, 16 मई 2023 से 15 दिसंबर 2023 के बीच ग्राम आलमपुर और ग्राम मझगुवां बदन में करीब 19 हितग्राहियों ने शिकायत की थी कि रविशंकर गोस्वामी और बम्होरी के श्री अरविन्द व्यास ने पशुपालन लोन स्वीकृत करने के नाम पर धोखाधड़ी की। उन्होंने पात्र और अपात्र कृषकों को केसीसी लोन स्वीकृत कर शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किया। कुल 24,55,000 रुपये की राशि का गमन किया गया।
गिरफ्तारी में पुलिस के निरीक्षक कृपाल मार्को, उप निरीक्षक खुमान सिंह, और अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तारी में पुलिस के निरीक्षक कृपाल मार्को, उप निरीक्षक खुमान सिंह, और अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन