: चार महीने इन्तजार के बाद भी समस्या का समाधान न होते देख ग्रामीणों ने जनपद पंचायत में किया अनशन
admin
Tue, Feb 4, 2025
चार महीने इन्तजार के बाद भी समस्या का समाधान न होते देख ग्रामीणों ने जनपद पंचायत में किया अनशन
साहब सिर्फ आश्वासन से नहीं चलेगा काम - आशिक मंसूरी
वकस्वाहा :- जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत चाचईसेमरा के अंतर्गत आने वाले गांव भुजपुरा में सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण एवं शासकीय कुएं के लिए आम रास्ता बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आशिक मंसूरी के नेतृत्व मे जनपद सीईओ के द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है।
गौरतलब है कि ग्राम भुजपुरा में लगभग 18 साल पहले सीसी रोड का निर्माण किया गया था, लेकिन नाली की व्यवस्था न होने के कारण गांववासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सीसी रोड पर पानी भरने और कीचड़ जमने की समस्या गंभीर हो गई है, जिससे चलने-फिरने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। खासकर दलित मोहल्ले और छोटे मोहल्ले के बीच पानी की भराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इस समस्या के कारण सड़क पर पानी जमा होने से नल का पानी भी दूषित हो गया है, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि चार महीने पहले हमने ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्या को ग्राम पंचायत और जनपद प्रशासन को अवगत कराया था लेकिन अधिकारियों के द्वारा इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया है और नाली निर्माण तथा सीसी रोड की मरम्मत के मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। जनपद सीईओ सिर्फ आश्वासन देते है , अब यह आलम है कि उन्होंने समस्या सुनना ही बंद कर दिया है ! चार महीने बाद समस्या का निराकरण के लिए दुबारा ज्ञापन देने गए ग्रामीणों को जनपद कार्यालय के बाहर बैठा कर रखा गया और लगभग घण्टा बीत जाने के बाद सीईओ साहब बाहर आये जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनपद के अधिकारी समस्याओं के प्रति कितने गंभीर हैं !
ज्ञापन सौंपने वालों में बबलू अहिरवार , बहादुर, नरेंद्र सिंह,सुदीप सिंह,गिरधारी विमलेश,बूरा, महेंद्र,भोला,मानसिंह आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे !
इस सन्दर्भ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) भगीरथ तिवारी ने कहा कि जांच की जा रही है और इस मुद्दे पर एक महीने में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि भुजपुरा में नाली निर्माण और शासकीय कुएं के लिए आम रास्ता बनाकर सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा, ताकि बरसात के मौसम में ग्रामीणों को पानी भरने की समस्या का सामना न करना पड़े।
गौरतलब है कि ग्राम भुजपुरा में लगभग 18 साल पहले सीसी रोड का निर्माण किया गया था, लेकिन नाली की व्यवस्था न होने के कारण गांववासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सीसी रोड पर पानी भरने और कीचड़ जमने की समस्या गंभीर हो गई है, जिससे चलने-फिरने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। खासकर दलित मोहल्ले और छोटे मोहल्ले के बीच पानी की भराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इस समस्या के कारण सड़क पर पानी जमा होने से नल का पानी भी दूषित हो गया है, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि चार महीने पहले हमने ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्या को ग्राम पंचायत और जनपद प्रशासन को अवगत कराया था लेकिन अधिकारियों के द्वारा इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया है और नाली निर्माण तथा सीसी रोड की मरम्मत के मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। जनपद सीईओ सिर्फ आश्वासन देते है , अब यह आलम है कि उन्होंने समस्या सुनना ही बंद कर दिया है ! चार महीने बाद समस्या का निराकरण के लिए दुबारा ज्ञापन देने गए ग्रामीणों को जनपद कार्यालय के बाहर बैठा कर रखा गया और लगभग घण्टा बीत जाने के बाद सीईओ साहब बाहर आये जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनपद के अधिकारी समस्याओं के प्रति कितने गंभीर हैं !
ज्ञापन सौंपने वालों में बबलू अहिरवार , बहादुर, नरेंद्र सिंह,सुदीप सिंह,गिरधारी विमलेश,बूरा, महेंद्र,भोला,मानसिंह आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे !
इस सन्दर्भ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) भगीरथ तिवारी ने कहा कि जांच की जा रही है और इस मुद्दे पर एक महीने में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि भुजपुरा में नाली निर्माण और शासकीय कुएं के लिए आम रास्ता बनाकर सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा, ताकि बरसात के मौसम में ग्रामीणों को पानी भरने की समस्या का सामना न करना पड़े।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन