ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: फुटेरा में तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ आज से

admin

Fri, Feb 14, 2025
फुटेरा में तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ आज से निकली विशाल घट यात्रा - आज होगा जिनवाणी अस्थाप एवं रात्रि में भजन संध्या फुटेरा - धर्म नगरी फुटेरा में सकल तारण तरण दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य एवं मंगलमय शुभारंभ आज शनिवार 15 फरवरी के शुभ दिन ध्वजारोहण एवं जिनवाणी अस्थाप से होगा साथ ही रात्रि में 9 बजे से पंडित संजीव जैन उस्मानपुर दिल्ली की सुंदर भजन संध्या होगी। महोत्सव के मीडिया प्रमुख दीपक राज जैन ने बताया कि महोत्सव की पूर्व बेला पर शुक्रवार के शुभ दिन सकल समाज द्वारा श्री तारण तरण दिगंबर जैन बड़ा चैत्यालय में मंदिर विधि कर मां जिनवाणी की पूजा आराधना की गई जिसमें बाल ब्रह्मचारी बसंत महाराज के साथ अन्य त्यागी व्रती ब्रह्मचारी भाई - बहन एवं विद्वतगण सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु सम्मिलित हुए पश्चात दोपहर के समय मुख्य पंडाल में विविध अनुष्ठानों के माध्यम से सभी मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न करा कर घटयात्रा निकाली जिसमें बड़ी संख्या में श्राविकाओं ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार सहित नगर के समस्त चैत्यालयों में मंगल का प्रतीक घट स्थापित कर अनुष्ठान का शुभारंभ किया। *प्रशासन ने किया निरीक्षण -* महोत्सव संयोजक सुरेन्द्र जैन, अमित जैन व्या एवं अध्यक्ष निर्मल जैन ने बताया कि दोपहर के समय जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया जिसमें पथरिया एसडीएम अनिकेत चौरसिया, एसडीओपी रघुकेसरी, सीओ अश्विन कुमार, बतियागढ़ टीआई नेहा गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे सभी का महोत्सव समिति ने आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर समिति के साथ प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल, भोजन शाला, पार्किंग स्थल, शौभायात्रा के मुख्य मार्ग सहित अन्य व्यवस्था का जायजा लेकर सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। *जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों को दिया आमंत्रण -* महोत्सव समिति द्वारा मध्य प्रदेश शासन पशु पालन मंत्री लखन पटेल, सांस्कृतिक एवं धार्मिक न्यास मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह, दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत मलैया, रहली विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन के साथ प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर सुधीरकुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी सहित अन्य अधिकारियों को आमंत्रण पत्रिका देकर महोत्सव में सम्मिलित होने का मंगल निमंत्रण दिया। *आज होगा जिनवाणी अस्थाप -* महोत्सव के महामंत्री सुधीर जैन ने बताया कि आज महोत्सव प्रथम दिवस शनिवार 15 फरवरी को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 05:30 बजे सामायिक ध्यान एवं प्रभातफेरी से होगा पश्चात 07:00 बजे से मंत्रजप, श्री तारण त्रिवेणी पाठ, भाव पूजा, 08:00 से मंदिर विधि, 08:30 से प्रवचन, 09:30 से ध्वज दान प्रभावना, आरती, ध्वजवंदन व ध्वजारोहण, 11:00 से पात्र भावना पश्चात 1 बजे से श्री बृहद् मंदिर विधि एवं श्री जिनवाणी जी अस्थाप समारोह, संध्या 7 बजे से आरती, भक्ति, स्तुति एवं प्रवचन के पश्चात विशेष आयोजन में रात्रि 9 बजे से भक्ति संध्या का आयोजन रखा गया है जिसमें सुप्रसिध्द जैन भजन गायक पं. संजीव जैन उस्मानपुर, दिल्ली द्वारा आध्यात्म की गंगा बहाई जावेगी जिसमें सकल समाज सहित धर्म प्रेमी बंधुओं से सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील महोत्सव समिति द्वारा की गई है। सादर प्रकाशनार्थ 14,02,2025

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें