: **बीमारी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या**
admin
Tue, Sep 3, 2024**बीमारी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या**
बक्सवाहा: जनपद बक्सवाहा के देवपुर निवासी 29 वर्षीय मुकेश चढार ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मुकेश की मृत्यु की जानकारी उसके परिवार ने दी है, जिन्होंने बताया कि वह "फिट आने" की बीमारी से परेशान था।
रविवार की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच मुकेश ने अपने घर की छज्जे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने जब उसे देखा, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
मृतक के परिवार ने घटना की सूचना बमोरी चौकी प्रभारी श्याम बेन को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
इस घटना की जांच की जा रही है, और पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन