तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए मंत्री श्री लोधी : जबेरा विधानसभा के नगर बनवार एवं तेजगढ़ नगर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया
Jankranti Express
Wed, Aug 13, 2025
तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए मंत्री श्री लोधी
जबेरा विधानसभा के नगर बनवार एवं तेजगढ़ नगर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर संपूर्ण देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं इसी क्रम में आज विधानसभा में निकली गई तिरंगा यात्रा में मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सम्मिलित हुए।

मंत्री श्री लोधी ने कहां कि हमें देश को स्वतंत्र कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों से हमें सीख लेनी चाहिए एवं उनके आदर्शों को अपने में जीवन उतारने का कार्य करें हम उनको कुछ नहीं दे सकते लेकिन झंडा बंदन एवं यात्रा उनको याद जरूर कर सकते हैं ।अमृतकॉल के रूप में आजादी मना रहे हैं

और आजादी में जिन्होंने अपना सर्वस्त्र निछावर कर दिया ऐसे महान वीर वीरांगनाओं एवं शहीदों को हम याद करके नमन करने का कार्य कर रहे हैं। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात हम विकसित राष्ट्र की श्रेणी में 2047 तक माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पहुंचेंगे। भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति के अद्भुत दृश्य का साक्षी बना हू। जन-जन के उत्साह, जोश और उमंग ने यह सिद्ध कर दिया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी का हर घर तिरंगा अभियान जनआंदोलन बन चुका है।
तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, यह हमारी एकता, सम्मान और गर्व का अमर प्रतीक है। इसकी शान हमेशा ऊँची रखना हम सभी का कर्तव्य है।
Tags :
Damoh
Sagar
विज्ञापन
विज्ञापन