ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

डी ए वी विद्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस पर लहराया तिरंगा* : *सीमेंट फैक्ट्री नरसिंहगढ़ स्थित डी ए वी विद्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस पर लहराया तिरंगा*

Jankranti Express

Fri, Aug 15, 2025

*सीमेंट फैक्ट्री नरसिंहगढ़ स्थित डी ए वी विद्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस पर लहराया तिरंगा*

हाइडलवर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड, इकाई नरसिंहगढ़ स्थित डी.ए.वी. विद्यालय में इस वर्ष का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस इकाई प्रमुख एवं विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश दुबे जी के मुख्य आतिथ्य, प्राचार्य श्री आर. पी. कुर्मवंशी जी की अध्यक्षता एवं हाइडलवर्ग कंपनी से पधारे प्रमुख विभागाध्यक्षों की गरिमामय उपस्थिति में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया और ध्वज को सलामी दी गई।

मुख्य अतिथि ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “हम अमर शहीदों की देशभक्ति और उनके कार्यों की सराहना करते हैं। जिस भारत में आज हम निर्बाध रूप से साँस ले रहे हैं, उसके पीछे भारत के वीर सपूतों का बलिदान है।” उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के कार्यों की सराहना की, साथ ही कंपनी कर्मियों का भी उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हाइडलवर्ग कंपनी निरंतर समाज सेवा का कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को नहीं भूलना चाहिए, बल्कि उनके इन अतुलनीय कार्यों को हमेशा याद रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय की ओर से अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट की और कंपनी के सहयोग की सराहना की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विद्यालय आने वाले समय में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

साथ ही, देश के वीर बलिदानियों को याद करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक नृत्यों, संगीत, भाषण आदि की प्रस्तुतियाँ दी गईं। सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा 2025 में विद्यालय ने संपूर्ण दमोह जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही, विद्यालय के विद्यार्थी ओम असाटी ने कक्षा दसवीं में 98.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें उन्होंने गणित एवं विज्ञान दोनों विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। कक्षा दसवीं और बारहवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। प्रत्येक वर्ष दिल्ली में आयोजित होने वाले डी.ए.वी. के राष्ट्रीय स्तर के खेलों में कबड्डी में कांस्य पदक विजेता मास्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह को भी सम्मानित किया गया।

कंपनी के एच.आर. विभाग से श्री आलोक तिवारी जी के मार्गदर्शन में कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को कंपनी की ओर से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि यह सम्मान उनके कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र, अभिभावक, गुरुजन, विद्यालय के समस्त कर्मचारी और परिसर में निवासरत परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। विद्यालय प्रांगण की साज-सज्जा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं कंपनी के कर्मचारियों के सहयोग से की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के उच्च कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा किया गया।

Tags :

DAMOH

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें