: भीषण दुर्घटना में दो लोगों की जिंदा जलने से मौत, ट्रैक्टर और थ्रेसर के पलटने से लगी आग
admin
Sat, Mar 1, 2025
भीषण दुर्घटना में दो लोगों की जिंदा जलने से मौत, ट्रैक्टर और थ्रेसर के पलटने से लगी आग
वकस्वाहा : वकस्वाहा थाना क्षेत्र की बम्होरी चौकी अन्तर्गत सेडारा और गुगवारा ग्राम के बीच एक भीषण दुर्घटना में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह घटना शनिवार को करीब 4 बजे उस समय हुई, जब दो युवक ट्रैक्टर और थ्रेसर लेकर बम्होरी से माऊटा अपने घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, बम्होरी चौकी क्षेत्र के अशोक यादव पिता अनंदी यादव (22) और मोहित गौड पिता कर्री गौड (19) ट्रैक्टर और थ्रेसर लेकर अपने घर जा रहे थे। सैडारा और गुगवारा के बीच अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर के साथ थ्रेसर भी पलट गया और सड़क पर घिसटने के कारण ट्रैक्टर में आग लग गई।
आग इतनी भीषण थी कि दोनों युवक ट्रैक्टर के अंदर फंसे रह गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। आग की चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि दोनों की जान बचाना संभव नहीं हो सका।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लगभग डेढ़ घंटे बाद। फायर ब्रिगेड की टीम भी समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे आग को बुझाने में काफी समय लगा। करीब साढ़े चार बजे हुई इस घटना के बाद भी, खबर लिखे जाने तक सात बजे तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच जाती तो शायद दोनों की जान बच सकती थी। इस घटना ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं कि दुर्घटनाओं के समय आपातकालीन सेवाएं कितनी तत्परता से काम करती हैं।
आगे की जांच जारी
वकस्वाहा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक वकस्वाहा भेजा जायेगा। ट्रैक्टर और थ्रेसर के पलटने और आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लगभग डेढ़ घंटे बाद। फायर ब्रिगेड की टीम भी समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे आग को बुझाने में काफी समय लगा। करीब साढ़े चार बजे हुई इस घटना के बाद भी, खबर लिखे जाने तक सात बजे तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच जाती तो शायद दोनों की जान बच सकती थी। इस घटना ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं कि दुर्घटनाओं के समय आपातकालीन सेवाएं कितनी तत्परता से काम करती हैं।
आगे की जांच जारी
वकस्वाहा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक वकस्वाहा भेजा जायेगा। ट्रैक्टर और थ्रेसर के पलटने और आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन