: *मुख्यमंत्री योजना अंतर्गत में जिले से द्वारकाधीश तीर्थ यात्रा पर 200 यात्रियों का जत्था देर रात 12:35 पर रवाना*
admin
Fri, Nov 22, 2024
*मुख्यमंत्री योजना अंतर्गत में जिले से द्वारकाधीश तीर्थ यात्रा पर 200 यात्रियों का जत्था देर रात 12:35 पर रवाना*
दमोह.मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लगातार बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं.बताते दे कि मप्र धार्मिक, न्यास और धर्मस्य विभाग मंत्रालय के आदेश पर 21 नवंबर को आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय से द्वारकाधीश तीर्थ यात्रा पर जाने वाली स्पेशल ट्रेन गुरुवार-शुक्रवार की रात प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची. जहां दमोह जिले के दौ सौ चयनित यात्री व्यवस्थित बैठकर रवाना हुए हैं.
बताया गया कि जिले की समस्त जनपद पंचायत में करीब 200 यात्रियों को दोपहर में बुलाकर उन्हें फूल माला पहनकर शाल श्रीफल देकर मंगलमय यात्रा होने की राजनीतिक और अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कामना की गई है.
दमोह कलेक्टर श्री कोचर, जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा और एडीएम मीना मसराम के द्वारा निर्देशित कर जनपद पंचायत दमोह की सीईओ श्रीमती पूनम दुबे के द्वारा दमोह जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राजू कमल ठाकुर और नीतू छत्तानी स्वच्छ भारत (ब्लॉक समन्वयक) ने दमोह जनपद पंचायत क्षेत्र से जा रहे 22 तीर्थ यात्रियों को जनपद पंचायत दमोह में फूल माला पहनाकर श्रीफल भेंट कर यात्रा मंगलमय होने की कामना की है. जहां सभी यात्रियों के मुखिया और समस्त अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से को धन्यवाद व्यापित कर कहा कि यह तीर्थ यात्रा कभी नहीं भूलेंगे. इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर सहायक ग्रेड-3, संजय पांडे, सुरेश यादव, जितेंद्र साहू विशेष रूप से मौजूद रहे.
यात्रियों के साथ स्पेशल ट्रेन में जाने वाले तीर्थ यात्रियों के अनुरक्षक बनकर सीएल कबीरपंथी एडीओ, अखिल चौरसिया पर्यवेक्षक, सचिव वकील सिंह ठाकुर जनपद पंचायत जबेरा व सचिव शिवकुमार पटेल पथरिया रवाना हुए हैं.दमोह रेल्वे स्टेशन पर रवाना होते समय आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय की टीम द्वारा द्वारकाधीश गए 200 यात्रियों का फूलों की पंखुड़ियां से स्वागत सत्कार और खाना पीना की व्यवस्था, चाय देकर ही रवाना किया. इस अवसर पर रेलवे विभाग के अधिकारीगण, आरपीएफ व जीआरपी पुलिस भी मौजूद रही.Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन