ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: पोषण और स्वास्थ्य पर जागरूकता फैलाने का अनूठा प्रयास

admin

Thu, Aug 29, 2024
बकस्वाहा ब्लॉक में संपूर्णता अभियान पोषण और स्वास्थ्य पर जागरूकता फैलाने का अनूठा प्रयास   बकस्वाहा:- बकस्वाहा ब्लॉक के वार्ड 15 में 'संपूर्णता अभियान' के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य समुदाय में पोषण और स्वास्थ्य के महत्व को उजागर करना था। पिरामल फाउंडेशन के अरुण जय मेहता की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं, बच्चों और अन्य समुदायिक सदस्यों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन सफल रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण किशोरी बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक था, जिसमें संतुलित आहार और पोषण गोलियों के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। नाटक के बाद एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सभी 15 आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता और सहायिकाएं शामिल हुईं।    कार्यक्रम की सफलता में शकुंन जैन, साहिन खान, सीमा विश्वकर्मा, रामवती नापित, राखी तमाकर, रेनू खरे, सुनीता जैन, बंदना नामदेव, लता पटेल, द्रोपती बिल्थरे, मनीषा जैन, शशिप्रभा जैन, राजकुमारी खटीक, काजेल बाल्मिक और मीथलेश अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  इस अभियान ने बकस्वाहा ब्लॉक में पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में एक नई दिशा दी है और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को प्रेरित किया जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें