: गढ़ीसेमरा के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर के नाम नगर निरिक्षक वकस्वाहा को सौंपा ज्ञापन,
admin
Mon, Dec 2, 2024
गढ़ीसेमरा के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर के नाम नगर निरिक्षक वकस्वाहा को सौंपा ज्ञापन,
झूठी रिपोर्ट, अवैध वसूली और आतंक फैलाने का आरोप
वकस्वाहा : थाना वकस्वाहा क्षेत्र के ग्राम गढ़ीसेमरा में एक हरिजन परिवार द्वारा कथित रूप से अवैध वसूली और आतंक फैलाने के आरोपों को लेकर आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर के नाम नगर निरीक्षक वकस्वाहा को ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में ग्रामवासियों ने आरोप लगाया है कि इस परिवार के सदस्य गांव में अवैध रूप से पैसा वसूलने के साथ-साथ झूठी शिकायतें दर्ज करवा कर गांव में भय और दहशत का माहौल बना रहे हैं।
ज्ञापन में ग्रामवासियों का कहना है कि परिवार के सदस्य अवैध तरीके से पैसा वसूलते हैं, गांव के प्रमुख रास्तों पर अतिक्रमण कर गाली-गलौच करते हैं, शराब के नशे में उत्पात मचाते हैं और मारपीट करते हैं। जब कोई इनकी गतिविधियों का विरोध करता है, तो वे झूठी रिपोर्ट दर्ज कर उसे परेशान करते हैं और राजीनामा के लिए पैसे की मांग करते हैं।
ग्रामवासियों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस परिवार के सदस्यों ने थाना बकस्वाहा में कई निर्दोष ग्रामीणों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं, जिसके कारण उनके खिलाफ बिना जांच के मामले पंजीबद्ध हो गए हैं। जिनसे पैसे वसूले गए, उनके मामलों में राजीनामा कर लिया जाता है, जबकि जिनसे पैसे नहीं लिए गए, उनके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाता है।
ग्रामवासियों का कहना है कि इस परिवार का आतंक इतना बढ़ चुका है कि लोग उनके खिलाफ शिकायत करने से डरते हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने पर उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया जाता है, जिससे लोग अपनी गरिमा बचाने के लिए चुप रहते हैं।
इसके अलावा, ग्रामवासियों ने यह भी आरोप लगाया है कि यह परिवार गांव में अशांति फैलाने की साजिश रच रहा है। वे अपने समाज के कुछ लोगों को गुमराह कर उन्हें अत्याचार का शिकार बताकर हंगामा खड़ा करने की योजना बना रहे हैं, ताकि गांव में दहशत का माहौल बन सके।
ज्ञापन में ग्रामवासियों ने पुलिस अधीक्षक से अपील की है कि इस गंभीर मामले की त्वरित जांच की जाए और अवैध वसूली तथा आतंक फैलाने वाले इस परिवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो यह विवाद और बढ़ सकता है और गांव में हिंसा का रूप ले सकता है।
ज्ञापन देने वाले ग्रामीणों में नन्ने भाई, श्री बाई, महेंद्र सिंह लोधी, गोले सिंह, घनश्याम सिंह, हरीराम, लोकेन्द्र, अरविंद सिंह, जगदीश, राम सिंह, शिव सिंह, सुनील, पुष्पेंद्र, अजवान सिंह, छुट्टन सिंह, बलराम, कल्याण सिंह, अमन सिंह, रामेश्वर सिंह, सुदामा सिंह, राजू सिंह, प्रभू सिंह, जुझारू सिंह, छोटे राजा, राकेश, करन, दीपेंद्र, दीप सिंह, धनश्याम, झाम सिंह सहित लगभग आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण शामिल थे।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन