ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: **स्वच्छ हितग्राहियों को कार्य न दिए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने जनपद पंचायत में सौंपा ज्ञापन**

admin

Tue, Aug 13, 2024
**स्वच्छ हितग्राहियों को कार्य न दिए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने जनपद पंचायत में सौंपा ज्ञापन**   **जिला पंचायत सीईओ के आदेश के बावजूद रोजगार की मांग**   बक्सवाहा: लम्बे समय से रोजगार की तलाश में ग्रामीणों का शहरों की ओर पलायन लगातार बढ़ रहा है। ग्राम स्तर पर संचालित होने वाली ग्राम पंचायत और मनरेगा के कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिससे स्थानीय ग्रामीण अपने हक से वंचित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि कई ग्राम पंचायतों में जेसीबी, पोकलेन जैसी मशीनों का उपयोग कर कार्य किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय मजदूरों का रोजगार छिन रहा है। सचिव और रोजगार सहायक अपने चहेतों के खातों में मजदूरी के पैसे डालकर मस्टर रोल की हेराफेरी कर रहे हैं, जिससे असली मजदूर दर-दर भटकने को मजबूर हैं। ऐसा ही एक मामला आज बक्सवाहा जनपद में सामने आया, जहां ग्राम पंचायत मुड़िया, निवार, देवपुर, और मडियाबुजुर्ग के स्वच्छ हितग्राही मेट ग्रामीण जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे। इन ग्रामीणों ने "न्याय दो, रोजगार दो" के नारे लगाते हुए जनपद पंचायत सीईओ भागीरथ तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने 5 अगस्त 2024 को जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार द्वारा जारी पत्र क्रमांक 3147/जि.प./SBN(G)/2024 के अनुसार स्वच्छ हितग्राहियों को रोजगार दिलाने की मांग की।   ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों में भारी धांधली की जा रही है। मशीनों से कार्य करवाया जा रहा है, और फर्जी मस्टर रोल बनाकर मजदूरी की राशि को सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक अपने चहेतों के खातों में ट्रांसफर कर रहे हैं। इससे असली मजदूरों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है, जिससे उन्हें मजबूरी में शहरों की ओर पलायन करना पड़ रहा है।   ज्ञापन सौंपने वालों में रामनाथ राजा (अध्यक्ष), रामदयाल रजक (जिला महामंत्री), कप्तान सिंह परमार, राकेश निषाद, राहुल पाठक, छोटेलाल यादव, अरविंद सिंह लोधी, जीवन यादव, राकेश लोधी, धर्मेंद्र लोधी, करतार सिंह, भगवानदास अठया आदि शामिल थे।    इस संदर्भ में जनपद पंचायत सीईओ भागीरथ तिवारी ने बताया कि स्वच्छ हितग्राहियों द्वारा ज्ञापन दिया गया है और रोजगार की मांग की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इनकी मांगों पर प्राथमिकता से विचार कर, रोजगार दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें