सड़कों पर आवारा पशुओं का डेरा, हादसों का बढ़ रहा खतरा : विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कलेक्टर से कड़ी कार्रवाई की मांग
Jankranti Express
Thu, Aug 21, 2025
सड़कों पर आवारा पशुओं का डेरा, हादसों का बढ़ रहा खतरा
विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कलेक्टर से कड़ी कार्रवाई की मांग
राहुल जैन
बकस्वाहा । नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं के खुलेआम विचरण से आमजन त्रस्त हैं। आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग बेखबर हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन कलेक्टर छतरपुर के नाम संबोधित किया गया है, जिसमें सड़कों से मवेशियों को हटाने और दोषी अधिकारियों–पशुपालकों पर सख्त कार्यवाही की मांग की गई है।
विश्व हिन्दू परिषद पदाधिकारियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि 31 जुलाई 2025 को जिला मुख्यालय से स्पष्ट आदेश जारी किए गए थे, जिनमें नगरीय निकायों व ग्रामीण निकायों को आवारा मवेशियों को सड़क से हटाकर गौशालाओं में रखने और पशुपालकों पर जुर्माना करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अब तक न तो पशुओं को हटाया गया है और न ही किसी जिम्मेदार पर कार्रवाई की गई। परिणामस्वरूप सड़कों पर पशु दिन–रात बैठे रहते हैं और आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। पूर्व में मौखिक शिकायत समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी अनुभिभागीय अधिकारी महोदय के पास पहुंचा चुके हैं
ज्ञापन में कहा गया कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की गौशालाओं को नियमित रूप से बजट आवंटित होता है। यह राशि पशुओं के चारा-पानी व देखरेख के लिए होती है। लेकिन विडंबना है कि गौशालाएं खाली हैं और सारा बजट कागजों में खर्च हो रहा है। वहीं आवारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं, जिससे शासन के इरादे और व्यवस्था दोनों पर सवाल उठ रहे हैं।
विहिप नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ही कार्रवाई नहीं की तो परिषद जनआंदोलन करने को बाध्य होगी। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि यह न केवल यातायात व्यवस्था का सवाल है, बल्कि इंसानों और मवेशियों दोनों की सुरक्षा से जुड़ा विषय है।
*ब्लॉक अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद *आकाश राजपूत* ने बताया कई बार सीएमओ मैडम को मौखिक बोल चुके हैं शिकायत दर्ज कराई लेकिन आज दिनांक तक आवारा गोवंश को विबासाथित नहीं किया गया
*प्रियांशु रावत*
कहते हैं नगरपालका कलेक्टर के आदेश की अभिलेना कर रही हैं और कलेक्टर के आदेश को मजाक बना कर रखा है
ज्ञापन सौंपने वालों में विश्व हिन्दू परिषद के जिला पदाधिकारी प्रताप राजपूत, रोहित, अनिल पटेल, सूरजवती, सौरभ, भदौरिया, राधेश्याम जैन, आकाश सिंह राजपूत (अध्यक्ष) सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन