: **वकस्वाहा का सामुदायिक पशु चिकित्सालय गंदगी की चपेट में**
admin
Thu, Aug 1, 2024
**वकस्वाहा का सामुदायिक पशु चिकित्सालय गंदगी की चपेट में**
*गेट पर है गंदगी का अंबार, नगर परिषद नहीं दे रही ध्यान*
*विनोद कुमार जैन*
**वकस्वाहा:** नगर के बस स्टैंड स्थित सामुदायिक पशु चिकित्सालय इस समय गंदगी की चपेट में है। वकस्वाहा के बस स्टैंड के बिल्कुल बाजू में स्थित यह चिकित्सालय गंदगी की मार झेल रहा है। चिकित्सालय के मुख्य गेट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वकस्वाहा के वार्ड नंबर 03 और 04 के निवासियों का उसी गली से आना-जाना रहता है और बिजली विभाग तथा सीएम राइज के लिए भी सभी लोग उसी रास्ते का उपयोग करते हैं। दरअसल, नगर परिषद द्वारा जिस कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया था, उसकी सीढ़ियों के नीचे दो बाथरूम का निर्माण कराया गया था, जिससे लोग वहां बाथरूम करने जाते हैं। कर्मचारी भी वहीं बस स्टैंड से निकला कचरा डाल देते हैं। वर्तमान में हो रही बारिश से वह कचरा अब बीच गेट और रास्ते में आ जाता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सामुदायिक पशु चिकित्सालय के चारों ओर दुकानें और रहवासी बस्ती मौजूद है, जिससे लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसी गंदगी और मौसम बदलने से हो रही बीमारियों में कचरे का योगदान संभव है। गंदगी से संक्रमित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, और यह स्थिति स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या बन सकती है।
### नगर परिषद की प्रतिक्रिया
इस मामले में नगर परिषद के सफाई मुंशी संगीत बाल्मीकि का कहना है कि स्टाफ की कमी और बारिश की वजह से नालियों की सफाई का काम बढ़ गया था, इस वजह से सफाई नहीं हो पाई होगी। सफाई मुंशी ने आश्वासन दिया कि आज ही सफाई कराई जाएगी।
नगर परिषद के सीएमओ जितेंद्र नायक ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है और पशु चिकित्सालय के गेट पर गंदगी की समस्या को तत्काल समाधान किया जाएगा।
स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद से अपील की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने और सभी लोग स्वच्छता और स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें।
फैल सकती है बीमारी
सामुदायिक पशु चिकित्सालय के चारों ओर दुकानें और रहवासी बस्ती मौजूद है, जिससे लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसी गंदगी और मौसम बदलने से हो रही बीमारियों में कचरे का योगदान संभव है। गंदगी से संक्रमित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, और यह स्थिति स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या बन सकती है।
### नगर परिषद की प्रतिक्रिया
इस मामले में नगर परिषद के सफाई मुंशी संगीत बाल्मीकि का कहना है कि स्टाफ की कमी और बारिश की वजह से नालियों की सफाई का काम बढ़ गया था, इस वजह से सफाई नहीं हो पाई होगी। सफाई मुंशी ने आश्वासन दिया कि आज ही सफाई कराई जाएगी।
नगर परिषद के सीएमओ जितेंद्र नायक ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है और पशु चिकित्सालय के गेट पर गंदगी की समस्या को तत्काल समाधान किया जाएगा।
स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद से अपील की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने और सभी लोग स्वच्छता और स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन