ब्रेकिंग

मध्य प्रदेश सरकार की मनसा अनुसार जनपद प

दमोह। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: *विद्या विहार स्कूल केशवनगर में जिले के समस्त स्कूलों को वेबसाइट क्रिएशन डेमो प्रेजेंटेशन: एक नई शुरुआत!*

admin

Wed, Jan 15, 2025
*विद्या विहार स्कूल केशवनगर में जिले के समस्त स्कूलों को वेबसाइट क्रिएशन डेमो प्रेजेंटेशन: एक नई शुरुआत!* सरस्वती विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल केशवनगर दमोह में इस विद्यालय की शिक्षिका सुश्री कामिनी मिश्रा के द्वारा विद्या भारती मध्य क्षेत्र दमोह जिले के समस्त विद्यालयों को *वेबसाइट क्रिएशन* का डेमो प्रेजेंटेशन दिया। यह एक शानदार पहल है जो छात्रों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने तथा साथ में शिक्षकों एवं फैकल्टी को भी वेबसाइट बनाने की बुनियादी समझ देने में मदद करेगी। इस मीटिंग में जिले के सभी सरस्वती शिशु मंदिर के व्यवस्थापक गण, प्राचार्य गण एवं लिपिक तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विद्या भारती मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष श्री विवेक जी शेंडे का गरिमामय सानिध्य प्राप्त हुआ तथा विद्या विहार विद्यालय के व्यवस्थापक श्री लालजीराम पटेल एवं प्राचार्य डॉ. स्वप्ना तिवारी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी भूमिका शिक्षिका सुश्री शिवाली मिश्रा ने निभाई। इस डेमो से सभी को वेबसाइट के बारे में बुनियादी जानकारी मिली। यथा इसका उपयोग, इसे कैसे बनाया जाता है, वेबसाइट बनाने में आवश्यक टूल्स, वेबसाइट का डिजाइन और लेआउट, वेबसाइट का कंटेंट आदि की जानकारी प्राप्त हुई। विद्या विहार स्कूल शिक्षा एवं संस्कारों के साथ तकनीकी रूप से भी सशक्त हो रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें