फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन : शासन द्वारा जो भी योजनाओं का संचालन किया जाता है वह जन कल्याण हेतु बनाई जाती है
Jankranti Express
Sat, Aug 30, 2025
फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन
दमोह - शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने हेतु उद्यमिता विकास केंद्र दमोह में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत मेरा युवा भारत दमोह द्वारा कार्यशाला का आयोजन उपनिदेशक रोहित यादव के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया गया।
जिला समन्वयक पी एन तिवारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शासन द्वारा जो भी योजनाओं का संचालन किया जाता है वह जन कल्याण हेतु बनाई जाती है ताकि नागरिक उनका लाभ ले सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना,पी एम मुद्रा योजना के साथ ही व्यापार एवं उद्यम स्थापित करने हेतु विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
पिरामिल फाउंडेशन से सीनियर प्रोग्राम लीडर काजल पांडे ने कहा कि हमें जीवन मे आगे बढ़ने हेतु सतत रूप से मेहनत करनी होगी।तभी हम सफल हो सकते हैं। उन्होंने विभिन्न फेलोशिप योजनाओं की जानकारी दी गयी।
डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रामर पिरामिल फाउंडेशन आदित्य जैन ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ गांधी फेलोशिप एवं विभिन्न प्रकार की फेलोशिप की जानकारी दी। इसके साथ ही कार्यशाला में डिजिटल इंडिया इनिसिएटिव कार्यक्रम, पी एम विश्वकर्मा योजना,पी एम उज्ज्वला योजना की जानकारी दी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया। अतिथियों को स्मृतिचिन्ह तेजखान लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया। आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर नमन खरे, यशराज सिंह, जितेन्द्र सिंह राजपूत, आशीष श्रीवास्तव, संजय गर्ग, अनुराधा रजक, पूजा विश्वकर्मा के साथ बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।
Tags :
#damoh
विज्ञापन
विज्ञापन