ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: जब ये लोक बनकर तैयार होंगे धार्मिक पर्यटन में क्रांतिकारी वृद्धि होगी:

admin

Fri, Jul 19, 2024
*मध्यप्रदेश में कुल 18 धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोक प्रस्तावित, जब ये लोक बनकर तैयार होंगे धार्मिक पर्यटन में क्रांतिकारी वृद्धि होगी: संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी* भोपाल। मंत्री लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वल्लभ भोपाल में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोकों के निर्माण की समीक्षा बैठक की, बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महकाल लोक की तर्ज पर बन रहे अन्य लोकों के निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए यहां भी देखे:जब यह लोग बनकर तैयार होगा धार्मिक पर्यटन मैं क्रांति की वृद्धि होगी मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी* प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि महाकाल लोक निर्माण से मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है विगत एक वर्ष में पांच करोड़ से अधिक पर्यटक उज्जैन पहुंचे हैं। मध्यप्रदेश में 18 लोक निर्माण प्रस्तावित हैं जिसमें 14 धार्मिक 4 सांस्कृतिक लोक शामिल हैं मंत्री लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोक की सूची में संत रविदास लोक सागर, रानी दुर्गावती स्मारक जबलपुर, देवी लोक सलकनपुर, श्री राम राजा लोक ओरछा, जाम सावली श्री हनुमान लोक पांढुरना, श्री पशुपति नाथ लोक मंदसौर, अटल स्मारक ग्वालियर, श्री परशुराम लोक जानापाव महू इंदौर, महाराणा प्रताप लोक भोपाल, भादवामाता लोक नीमच, रानी अवंतीबाई स्मारक जबलपुर, मां नर्मदा महालोक अमरकंटक, देवी अहिल्या लोक खरगोन, नागलवाड़ी लोक बड़वानी, मां पीतांबरा लोक दतिया, रतनगढ़ माता मंदिर लोक, दतिया, मां शारदा देवी मैहर सतना, मां जागेश्वरी माता मंदिर चंदेरी अशोकनगर के लोक निर्माण प्रस्तावित हैं। मंत्री लोधी ने कहा कि 10 लोकों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जब ये लोक बनकर तैयार हो जाएंगे मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में यह क्रांतिकारी पहल साबित होगी और पर्यटकों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि हमें देखने को मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें