ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: *सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा बनवार और बाँसा मण्डल की कार्यशाला आयोजित*

admin

Mon, Aug 26, 2024
*सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा बनवार और बाँसा मण्डल की कार्यशाला आयोजित* दमोह // भारतीय जनता पार्टी 1 सितंबर से सदस्यता महा अभियान की शुरुआत करने वाली है। इसी को लेकर जबेरा विधानसभा के बनवार मंडल और दमोह विधानसभा के बाँसा मंडल मे सोमवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।वनबार मंडल की कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अरुण तिवारीं मण्डल अध्यक्ष शीतल राय और बाँसा में जिसमे जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अरुण तिवारी भी शामिल हुए। इस कार्यशाला में सदस्यता अभियान की रूपरेखा और अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई और उपस्थित सदस्यों से सुझाव भी लिए गए। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष शीतल राय, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रोहित जैन रिंकू एवं सोने सिंह को सदस्यता अभियान का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यशाला मे जिला उपाध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि सदस्यता अभियान का पहला चरण एक से 25 सितंबर तक एवं दूसरे चरण में एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक नए सदस्यो को जोड़ने का अभियान चलेगा। भाजपा ने पिछली बार मध्य प्रदेश में 95 लाख सदस्य बनाए थे। इस बार ढाई करोड़ लोगों को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि कहा कि जो भाजपा पार्टी से जुड़ना चाहते है उन्हें मिस्ड काल के अलावा क्यूआर कोड को स्कैन करके भी पार्टी की सदस्यता लेने का मौका दिया गया है। नमो एप और पार्टी की वेबसाइट पर भी सदस्यता की सुविधा मिलेगी। मण्डल कार्यशाला में बनवार मण्डल के पदाधिकारी युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थित रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें