ब्रेकिंग

*सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स* - *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की वन विभाग

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट)की अनिवार्यता के विरोध में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का विशाल प्रदर्शन , पुराने शिक्षकों पर नया

*प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने सांसद राहुल सिंह लोधी का विशेष जनसंपर्क अ

मध्य प्रदेश सरकार की मनसा अनुसार जनपद प

दमोह। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट)की अनिवार्यता के विरोध में मध्यप्रदेश शिक् : शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट)की अनिवार्यता के विरोध में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का विशाल प्रदर्शन , पुराने शिक्षकों पर नया

Jankranti Express

Fri, Jun 19, 2026

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट)की अनिवार्यता के विरोध में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का विशाल प्रदर्शन ,

पुराने शिक्षकों पर नया नियुक्ति कानून थोपना अन्यायपूर्ण,

माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री, माननीय मुख्यमंत्री जी म प्र शासन के नाम सौंपा ज्ञापन,

शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट की अनिवार्यता के कानून के खिलाफ शिक्षकों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आव्हान पर मध्यप्रदेश ही संपूर्ण भारत देश के सभी जिला स्तर पर शिक्षकों की सेवा पर टीईटी लागू करने के विरुद्ध आज ज्ञापन सौंपा गया।

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का विरोध नहीं कर रहा किंतु शिक्षकों की पीड़ा के निराकरण हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी , केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी से संगठन अनुरोध कर रहा है कि इस निर्णय में संशोधन हेतु संसद में अध्यादेश आया जाए। संगठन शिक्षकों के प्रति प्राकृतिक न्याय समानता , विविध निश्चितता के सिद्धांत के आधार पर अध्यादेश लाने की मांग कर रहा है।

आज के इस ज्ञापन के माध्यम से संभागीय अध्यक्ष श्री प्रमेंद्र जैन ने अनुरोध किया कि आर टी ई अधिनियम 2009 - 2010 में उल्लेखित नियुक्ति नियम में शिक्षक पात्रता परीक्षा का उल्लेख किया गया है, जो कि 23 अगस्त 2010 में NCET अंतर्गत अध्यादेश में उल्लेखित है। संगठन उक्त अध्यादेश को जारी होने की दिनांक से लागू करने का अनुरोध करके दिनांक 23 अगस्त 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को इस शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने हेतु ज्ञापन सौंपा गया है।

पूर्व के न्यायालयों के विभिन्न निर्णयों में भी इस टिप्पणी कौलेख किया गया है कि खेल के प्रारंभ होने के बाद नियम नहीं बदले जा सकते, फिर इस 2010 के अध्यादेश के अंतर्गत पूर्व के नियुक्त शिक्षक कैसे आ सकते है।

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ओर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राष्ट्र निर्माण , गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक चेतना ओर चरित्र निर्माण में विगत 25 -30 वर्षों से निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे लाखों शिक्षक साथियों ओर उनसे संबंधित करोड़ो परिवार जन के सेवा हित में माननीय प्रधानमंत्री जी संसद में अध्यादेश लाकर इसमें 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने का संगठन विनम्र अनुरोध कर रहा है।

आज के इस ज्ञापन प्रदर्शन कार्यक्रम में जिले के सभी विकाखंड ओर ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों शिक्षकों ने उपस्थित होकर अपनी पीड़ा व्यक्त कर श्री मान कलेक्टर महोदय दमोह के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन प्रदर्शन में जिले के सभी शिक्षक अध्यापक संगठन के जिला व विकासखंड के पदाधिकारी व शिक्षकों के साथ ही मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार जैन, पारस जैन, महेंद्र कुमार जैन, कमलेश सेन,जिला अध्यक्ष, संजय पाठक ,महेश कुमार गुप्ता जिला सचिव ,अरविंद चौराहा,मनीष भारद्वाज, नितेश पाठक, संदीप सोनी, अशोक साहू, जितेंद्र खटीक, मुन्ना लाल पटेल ,अरविंद पटेल, महेश प्रसाद विश्वकर्मा,शरद ताम्रकार, अमित जैन, देवेंद्र तंतु बाय, भागचंद जैन , दौलत सिंह ठाकुर ,मुलायम सिंह पटेरा,निलेश जैन ,विवेक दुबे,सुरेंद्र सिकर्रा ,सत्यनारायण तिवारी,आसिफ अंजुम,राकेश हजारी, मनोहर दुबे,ताहिर खान,विपिन चौबे ,मुकेश सराफ ,देवेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र राय,संतोष रंजक,खिलान सिंह ठाकुर,एलपी चौरसिया, लक्ष्मण सिंह ठाकुर,हरीश अहिरवाल,राजू गांगरा, आर बी सिंह ,निशा चौकसे,विनीता जैन, देवीलाल पटेल,सोनू मुंडा,अविनाश तिवारी,आदि की सराहनीय उपस्थिति रही।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें